
नई दिल्ली: गर्मियों के मौसम में चेहरे को चमकदार बनाए रखने के लिए त्वचा में नमी बनाए रखना और उसका पोषण बेहद जरूरी है। आपके घर में ही ऐसी कई चीजें मौजूद हैं, जिससे आप पा सकती हैं, सेलेब्रिटी जैसी बेदाग और निखरी हुई त्वचा। तो यहां जानिए ऐसे टिप्स जिनसे पा सकती हैं आलिया भट्ट जैसी दमकती त्वचा।
1. एक बड़े चम्मच एलो वेरा जेल में चुटकीभर हल्दी, 1 छोटा चम्मच शहद और 1 चम्मच दूध मिलाकर चेहरे पर लगाएं। इसे करीब 15 मिनट लगाकर रखें और फिर गुनगुने पानी से चेहरा धो लें।
यह भी पढ़ें: Most Inspiring Asian Women Award के लिए नॉमिनेट हुई बॉलीवुड की ये चुलबुली एक्ट्रेस
2. ग्लोइंग स्किन के लिए हल्दी का सदियों से इस्तेमाल होता आया है। आधा चम्मच हल्दी में 2 बड़े चम्मच बेसन और पर्याप्त मात्रा में दूध या गुलाबजल मिलाकर पेस्ट बनाएं। इसे चेहरे पर अच्छी तरह लगाएं और सूखने पर धो लें।
3. टमाटर का गूदा और रस त्वचा पर से टैनिंग हटाने में काफी मददगार होता है। यह त्वचा को कोमल, चमकदार बनाने के साथ ही रंग साफ भी करता है। इसे बालों पर भी लगाया जा सकता है, जिससे बालों में चमक आती है और तेज धूप में सुरक्षा प्रदान करता है।
Published : 8 September 2019, 2:49 PM IST
Topics : alia bhatt glwoing skin Home remedies Lifestyle Skin Care आलिया भट्ट घरेलू नुस्खे लाइफस्टाईल सेलेब्रिटी