हिंदी
हैदराबाद: भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान मोहम्मद अजहरुद्दीन और हैदराबाद क्रिकेट एसोसिएशन (एचसीए) के कुछ पूर्व पदाधिकारियों के खिलाफ संस्था के धन के दुरुपयोग के आरोप में मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।
डाइनामाइट न्यूज़ संवाददाता के मुताबिक पुलिस ने बताया कि एसोसिएशन के मुख्य कार्यकारी अधिकारी सुनील बोस की शिकायत के आधार पर यहां उप्पल पुलिस थाने में एचसीए के पूर्व अध्यक्ष अजहरुद्दीन और अन्य पूर्व पदाधिकारियों के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है।
इस बीच, अजहरुद्दीन ने अपने ऊपर लगे आरोपों को ‘‘झूठा और बेबुनियाद’’ बताया।
Published : 20 October 2023, 10:30 AM IST
Topics : आरोप खिलाफ दुरुपयोग पूर्व कप्तान भारतीय क्रिकेट टीम मोहम्मद अजहरुद्दीन संस्था हैदराबाद क्रिकेट एसोसिएशन
No related posts found.