हिंदी
काठमांडू: लॉकडाउन के कारण काठमांडू एयरपोर्ट पर कई लोग एक महीने से फंसे हुए हैं। इंडियन एंबेसी से बार-बार मदद की गुहार लगाने के बाद भी किसी तरह की कोई सुनवाई नहीं हो रही है।
सऊदी अरब में कमाने वाले लोग लॉकडाउन के कारण नेपाल के काठमांडू एयरपोर्ट पर फंसे हुए हैं। फंसे हुए लोगो ने बताया की सऊदी अरब जाने के लिए दिल्ली से नेपाल आए थे। ये लोग 14 दिन कोरांटीन रहे,उसके बाद से फ्लाइट बंद हो गई है। 17 मई को इंडियन एंबेसी के कहने पर नेपाल सरकार ने चार्टेड फ्लाइट का परमिशन दिया था, और 18 मई को चार्टेड फ्लाइट सऊदी भेजा गया था। नेपाल सरकार ने 23 मई तक परमिशन दे रखा था, लेकिन 19 मई को ही फ्लाइट बंद कर दिया गया।
यहां फंसे लोगों का कहना है कि वो जब भी इंडियन एंबेसी के पास मदद के लिए जाते हैं तो उन्हें वहां पुलिस द्वारा भगा दिया जाता है। लोगों के पास पास खाने रहने का पैसा खत्म हो चुका है। होटल वाले भी रूम से निकालने लगे हैं। हम कहां जाए। इन लोगों ने भारत सरकार से मांग की है की कोई व्यस्था कर के उन्हें सऊदी भेजें।
Published : 25 May 2021, 12:09 PM IST
No related posts found.