
मुंबई: बॉलीवुड अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी ने फिल्म ‘हंगामा 2’की शूटिंग शुरू कर दी है। शिल्पा शेट्टी जल्द ही 'हंगामा 2' में नजर आने वाली हैं। फिल्म शिल्पा शेट्टी के साथ परेश रावल, जावेद जाफरी के बेटे मिजान जाफरी और प्रनिता सुभाष लीड रोल में नजर आएंगे। इस फिल्म की शूटिंग शुरू हो चुकी है, जिसके लिए शिल्पा काफी रोमांचित है। शिल्पा ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर हंगामा के सेट से एक वीडियो शेयर किया है।
इस वीडियो में शिल्पा फिल्म के बारे में बात करती नजर आ रही हैं। शिल्पा ने कहा नया हेयरकट नयी फिल्म और नया साल आज मेरा पहला दिन है, हंगामा 2 की शूटिंग करने जा रही हूं। मेरे फेवरेट डायरेक्टर के साथ जिनके साथ मैं पहली बार काम करने जा रही हूं। बहुत हंगामा करेंगे। शिल्पा ने लिखा नयी शुरुआत हंगामा 2, खुश नर्वस, एक्साइटेड, हंबल और ब्लेस्ड कई सारी फीलिंग्स एक साथ। आपके प्यार और सपोर्ट की जरुरत है। (वार्ता)
Published : 10 January 2020, 1:43 PM IST
Topics : bollywood entertainment Hungama 2 Shilpa Shetty shooting फिल्म बॉलीवुड मनोरंजन शिल्पा शेट्टी हंगामा