बिट्स पिलानी के मानव संचालित रोवर ने ‘नासा चैलेंज’ में शीर्ष पुरस्कार जीता

बिट्स पिलानी संस्थान के छात्रों द्वारा चंद्रमा और मंगल ग्रह पर अन्वेषण के लिए विकसित किए गए मानव संचालित रोवर को ‘नासा ह्यूमन एक्सप्लोरेशन रोवर चैलेंज’ (एचईआरसी) में शीर्ष पुरस्कार मिला है। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

Updated : 9 May 2023, 8:32 PM IST
google-preferred

नई दिल्ली: बिट्स पिलानी संस्थान के छात्रों द्वारा चंद्रमा और मंगल ग्रह पर अन्वेषण के लिए विकसित किए गए मानव संचालित रोवर को ‘नासा ह्यूमन एक्सप्लोरेशन रोवर चैलेंज’ (एचईआरसी) में शीर्ष पुरस्कार मिला है। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

बिट्स पिलानी के निदेशक सुधीर कुमार बरई ने राजस्थान के पिलानी परिसर में कहा कि यह कार्यक्रम अमेरिका के अलबामा के हंट्सविले में ‘नासा मार्शल स्पेस फ्लाइट सेंटर’ में आयोजित किया गया।

उन्होंने कहा कि टीम ‘इंस्पायर्ड कार्टर्स ग्रेविटी’ ने प्रतियोगिता में ‘प्रोजेक्ट रिव्यू अवार्ड’ के लिए शीर्ष स्थान हासिल किया।

रोवर एक प्रकार का उपकरण होता है जिसका इस्तेमाल अन्य ग्रहों के अध्ययन और अन्वेषण के लिए किया जाता है।

 

Published : 
  • 9 May 2023, 8:32 PM IST

Related News

No related posts found.