भगवान राम प्रतिमा के लिए इस राज्य अयोध्या आई विशाल शिला, पढ़ें इसकी खासियत

उत्तर प्रदेश के अयोध्या में प्रस्तावित राम मंदिर के लिए भगवान राम की प्रतिमा का निर्माण करने के लिए कर्नाटक के उडुपी जिला स्थित करकला से एक विशाल शिला को अयोध्या के लिए भेजा गया है। पढ़िये पूरी खबर डाइनामाइट न्यूज़ पर

Updated : 19 March 2023, 1:58 PM IST
google-preferred

मंगलुरु: उत्तर प्रदेश के अयोध्या में प्रस्तावित राम मंदिर के लिए भगवान राम की प्रतिमा का निर्माण करने के लिए कर्नाटक के उडुपी जिला स्थित करकला से एक विशाल शिला को अयोध्या के लिए भेजा गया है।

विहिप के सूत्रों ने कहा कि विश्व हिंदू परिषद (विहिप) और बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने पहले शिला का पूजन किया फिर उसे एक बड़े ट्रक में लदवाकर अयोध्या भेजा।

कर्नाटक के ऊर्जा, कन्नड़ और संस्कृति विभाग के मंत्री वी सुनील कुमार भी इस पूजन समारोह में शामिल हुए। कुमार राज्य विधानमंडल में करकला का प्रतिनिधित्व करते हैं।

इस शिला को नेल्लिकारू पत्थर के रूप में जाना जाता है और इसमें अद्वितीय गुण होते हैं। इस शिला का उपयोग कई प्रसिद्ध मूर्तियों के निर्माण में किया गया है जो प्रमुख स्थानों पर स्थापित की गई हैं। इस शिला को तुंगभद्रा नदी के किनारे स्थित एक छोटी सी पहाड़ी से 'रॉक' विशेषज्ञों द्वारा चुना गया।

सूत्रों ने बताया कि भगवान राम की प्रतिमा के लिए नेपाल समेत देश के विभिन्न हिस्सों से पत्थर लाये जा रहे हैं।

Published : 
  • 19 March 2023, 1:58 PM IST

Related News

No related posts found.

Advertisement
Advertisement