सागर में हत्या के आरोपी का पांच मंजिला होटल प्रशासन ने किया जमीदोज

मध्यप्रदेश के सागर जिले में एक व्यक्ति की हत्या के मामले में जिला प्रशासन ने आरोपी की पांच मंजिला होटल को गिरा दिया। पढ़ें पूरी रिपोर्ट डाइनामाइट न्यूज़ पर

Updated : 4 January 2023, 3:17 PM IST
google-preferred

सागर: मध्यप्रदेश के सागर जिले में एक व्यक्ति की हत्या के मामले में जिला प्रशासन ने आरोपी की पांच मंजिला होटल को गिरा दिया।आधिकारिक जानकारी के अनुसार मकरोनिया में जगदीश यादव की जघन्य हत्या के आरोपियों की पांच मंजिला होटल को जिला प्रशासन ने कल देर शाम गिरा दिया।

यह भी पढ़ें: नाबालिग से दुष्कर्म के फरार आरोपी ने किया आत्मसमर्पण, जानिये पूरा मामला

हत्या के बाद भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) से निष्कासित किए गए नेता मिश्री गुप्ता की यह होटल थी। विशेषज्ञ लोगों की निगरानी में कंट्रोल ब्लास्टिंग से होटल को जमीदोज करने की योजना प्रशासन ने बनाई।

पूरी तैयारियों के साथ प्रशासन ने रात में इसे जमींदोज कर दिया गया। मौके पर कलेक्टर दीपक आर्य और डीआईजी तरुण नायक और प्रशासनिक अमला मौजूद थे।

यह भी पढ़ें: भिण्ड से अवैध हथियारों को लेकर गुजरात जा रहे तीन तस्कर गिरफ्तार

कलेक्टर ने बताया कि मिश्री चंद गुप्ता ने अवैध तरीके से 5 मंजिला होटल बना लिया था। जिसको प्रशासन ने जमींदोज कर दिया।(वार्ता)

Published : 
  • 4 January 2023, 3:17 PM IST

Related News

No related posts found.

Advertisement
Advertisement