
नई दिल्ली: हनी सिंह के नए गाने से जुड़ी एक याचिका की सुनवाई के दौरान दिल्ली हाईकोर्ट ने एक वकील द्वारा 'भोजपुरी अश्लीलता' शब्द के इस्तेमाल पर कड़ी आपत्ति जताई। मुख्य न्यायाधीश देवेंद्र कुमार उपाध्याय और न्यायमूर्ति तुषार राव गेडेला की पीठ ने वकील से पूछा, "भोजपुरी अश्लीलता' क्या है? अश्लीलता का कोई धर्म या क्षेत्र नहीं होता।"
डाइनामाइट न्यूज़ संवाददाता के अनुसार, पीठ ने आगे कहा, "कल आप कहेंगे कि दिल्ली अश्लील है।"* कोर्ट ने स्पष्ट किया कि किसी भी भाषा या क्षेत्र को अश्लील नहीं कहा जा सकता, क्योंकि अश्लीलता केवल विषय-वस्तु से संबंधित होती है।
याचिका में दावा किया गया है कि हनी सिंह के नए गाने 'मैनियाक' में महिलाओं को "यौन वस्तु" के रूप में दर्शाया गया है। अधिवक्ता ने दलील दी कि यह गाना सोशल मीडिया पर तेजी से लोकप्रिय हो रहा है और इस पर कार्रवाई होनी चाहिए।हालांकि, कोर्ट ने याचिका को सार्वजनिक कानून के दायरे से बाहर बताते हुए कहा कि "अगर याचिकाकर्ता गाने के बोल से व्यथित हैं, तो उन्हें एफआईआर दर्ज करानी चाहिए।" इसके बाद अधिवक्ता ने याचिका वापस लेने का अनुरोध किया, जिसे कोर्ट ने स्वीकार कर लिया।
Published : 27 March 2025, 3:27 PM IST
Topics : Bhojpuri Language Chief Justice DK Upadhyay Delhi High Court Delhi Police Dynamite News fir Honey Singh Petitioner Luvkush Kumar Sexual Exploitation Of Women Song Maniac