Holi Prayer 2024: होली पर करें इन विशेष देवताओं की पूजा, जानिये पूरे विधि-विधान, मिलेंगे ये लाभ

डीएन ब्यूरो

होली लोगों के लिए धार्मिक महत्व भी रखता है। होली पर लोग भगवान की पूजा करके शुभ लाभ और सुख-समृद्धि की कामना करते हैं। डाइनामाइट न्यूज़ की इस खास रिपोर्ट जानिए होली पर किस भगवान की पूजा करें

होली पर करें इन भगवान की पूजा
होली पर करें इन भगवान की पूजा


नई दिल्ली: होली भारतीय सांस्कृतिक विरासत का महत्वपूर्ण हिस्सा है। लोग होली पूरे उत्साह और खुशी के साथ मिल-जुल कर मनाते हैं। होली पर लोग भगवान की पूजा करके शुभ लाभ और सुख-समृद्धि की कामना करते हैं। होली लोगों के लिए धार्मिक महत्व भी रखता है। होली पर लोग अपने इष्ट देवता की पूजा करते हैं। 

यह भी पढ़े: Holi 2024: राधाकृष्ण संग होली मनाने मथुरा-वृंदावन पहुंची श्रद्धालुओं की भीड़, जानिये इस बार की खास बातें

डाइनामाइट न्यूज़ संवाददाता के मुताबिक होली के दिन हर जगह अलग-अलग भगवानों की पूजा का प्रावधान है। इस दिन लोग घर की शांति और सुख-समृद्धि के लिए ईश्वर से प्रार्थना करते हैं। होली के दिन लोग अपने इष्ट देवता की पूजा करके उनको प्रसन्न करते हैं। परंतु होली के दिन विशेष भगवानों की पूजा करने से जल्दी ही शुभ फल की प्राप्ति होती है। 

राधाकृष्ण की करें पूजा
ब्रज की होली दुनियाभर में काफी मशहूर है। होली का पर्व राधाकृष्ण के पावन प्रेम का प्रतीक माना जाता है। इस दिन राधाकृष्ण की पूजा करने से शुभ फल की प्राप्ती होती है। इस दिन राधाकृष्ण के ब्रज गीत गाने चाहिए। होली पर राधाकृष्ण की पूजा करने से घर में सुख-समृद्धि बनी रहती है और परिवार में प्रेम स्थापित होता है।

नरसिंह अवतार की पूजा
होली के दिन नरसिंह अवतार की पूजा करना बहुत ही शुभ माना जाता है। नरसिंह अवतार हिंदू धर्म में भगवान विष्णु का एक अवतार है और होली के दिन उनकी पूजा करने से मान्यता है कि भगवान नरसिंह हमरी बुराई से रक्षा करते हैं। इस पूजा में ध्यान, आरती, मंत्र और प्रसाद के अनुसार विधिवत पूजा की जाती है। होली के दिन नरसिंह अवतार की पूजा करने से भगवान विष्णु की पत्नी माता लक्ष्मी की भी अति कृपा होती है। 

माता लक्ष्मी और भगवान विष्णु की पूजा
होली के दिन माता लक्ष्मी और भगवान विष्णु की पूजा करना अत्याधिक लाभकारी और शुभ होता है। माता लक्ष्मी और भगवान विष्णु की पूजा के लिए विशेष मंत्रों और उपायों का अनुसरण किया जाता हैं। जो आपको धन, समृद्धि और आनंद प्राप्त करने में सहायक हो सकते हैं। इस दिन भगवान विष्णु और माता लक्ष्मी की कृपा का आशीर्वाद प्राप्त किया होता है।

भगवान शिव की पूजा
होली के दिन भगवान शिव की पूजा करना बहुत ही पुण्यदायक होता है। यह एक प्रशांति और शुभ कार्य होता है। आप पूजा के दौरान मंत्र जाप कर सकते हैं और उनकी कृपा की प्रार्थना कर सकते हैं। भगवान शिव की पूजा से आपको आत्मिक शांति और संतोष मिलता है।

होली के दिन भगवान शिव के दिव्य मंत्रों का जाप करने से सारी नकारात्मक ऊर्जाएं नष्ट हो जाती हैं। 










संबंधित समाचार