नेपाल में तीन साल बाद मनाई गई होली, जानिये ये बड़ी वजह

डीएन ब्यूरो

नेपाल में महामारी के कारण तीन साल के अंतराल के बाद होली मनाई गई। देश भर के हजारों लोगों ने एक दूसरे पर रंगों की बरसात कर पारंपरिक हर्षोल्लस के साथ त्योहार मनाया। पढ़ें पूरी रिपोर्ट डाइनामाइट न्यूज़ पर

महमारी के कारण तीन साल के अंतराल के बाद होली मनाई गई
महमारी के कारण तीन साल के अंतराल के बाद होली मनाई गई


काठमांडू: नेपाल में महामारी के कारण तीन साल के अंतराल के बाद होली मनाई गई। देश भर के हजारों लोगों ने एक दूसरे पर रंगों की बरसात कर पारंपरिक हर्षोल्लस के साथ त्योहार मनाया। पुलिस ने सोमवार को यह जानकारी दी।

होली वसंत ऋतु में मनाया जाने वाला त्योहार है। यह त्योहार हिंदू कैलेंडर के अनुसार, फागुन महीने में पूर्णिमा के दिन देश के पर्वतीय जिलों में मनाया जाता है।

डाइनामाइट न्यूज़ संवाददाता के अनुसार हालांकि, मैदानी इलाकों के लोग - विशेषकर तराई-मधेस क्षेत्र के लोग मंगलवार को यह त्योहार मनाएंगे।

होली का उत्सव पिछले सप्ताह ‘चीर’ की स्थापना के साथ शुरू हुआ। ‘चीर’ एक बांस के खंभे से जुड़ी रंगीन पट्टियां होती हैं।

परंपरा के अनुसार, नेपाली चंद्र कैलेंडर में ‘चीर’ की स्थापना के दिन से लेकर पूर्णिमा के दिन तक (आठ दिनों तक) होली मनाते हैं।

नेपाल पुलिस ने बताया कि होली के जश्न के लिए काठमांडू घाटी में 25,000 से अधिक सुरक्षाकर्मियों को लगाया गया है।










संबंधित समाचार