History of February 13: आज के दिन हुआ था हिन्दी सिनेमा के फेमस एक्टर विनोद मेहरा का जन्म, जानें 13 फरवरी का इतिहास

डीएन ब्यूरो

वर्ष के 365 दिन इतिहास की किताब के 365 पन्ने हैं और हर पन्ने में उस तारीख की अच्छी बुरी घटनाएं दर्ज हैं। इतिहास के इन्हीं पन्नों में से जानिये आखिर क्या-क्या हुआ था 13 फरवरी को।

दिवंगत एक्टर विनोद मेहरा (फाइल फोटो)
दिवंगत एक्टर विनोद मेहरा (फाइल फोटो)


नई दिल्ली: वर्ष के 365 दिन इतिहास की किताब के 365 पन्ने हैं और हर पन्ने में उस तारीख की अच्छी बुरी घटनाएं दर्ज हैं। इतिहास के इन्हीं पन्नों में से जानिये आखिर क्या-क्या हुआ था 13 फरवरी को।

1542 - इंग्लैंड की रानी कैथरीन हवाई को मौत के घाट उतार दिया गया।

1575 - फ्रांस के राजा हेनरी तृतीय का रेम्स में राज्याभिषेक।

1668 - लिस्बन संधि में स्पेन ने पुर्तगाल को मान्यता दी।

1693 - अमेरिका के वर्जीनिया में विलियम एंड मैरी कॉलेज खुला।

1795 - अमेरिका में पहली स्टेट यूनिवर्सिटी उत्तरी कैरोलिना में खुली।

1856 - ब्रिटेन की ईस्ट इंडिया कंपनी ने लखनऊ के साथ-साथ अवध का भी अधिग्रहण किया।

1879 - स्वतंत्रता सेनानी सरोजिनी नायडू का जन्म।

1911 - प्रसिद्ध शायर फ़ैज़ अहमद फ़ैज़ का जन्म।

1916 - भारतीय सेना के कमांडर जगजीत सिंह अरोड़ा का जन्म।

1920 - स्विट्जरलैंड लीग ऑफ नेशंस में शामिल हुआ।

1931 - नयी दिल्ली भारत की राजधानी घोषित हुई।

1941 - जर्मनी में नाजियों ने डच यहूदी परिषद पर हमला किया।

1945 - सोवियत संघ ने जर्मनी के साथ 49 दिन तक चले युद्ध के बाद हंगरी की राजधानी बुडापेस्ट पर कब्जा किया जिसमें एक लाख 59 हजार लोग मारे गये।

1945 - हिंदी सिनेमा के जाने माने अभिनेता विनोद मेहरा का जन्म।

1966 - सोवियत संघ ने पूर्वी कजाखस्तान में परमाणु परीक्षण किया।

1968 - पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी ऑल इण्डिया जन संघ के अध्यक्ष चुने गए।

1974 - नोबेल पुरस्कार विजेता अलेक्सान्द्र सोल्शेनीत्सिन को सोवियत संघ सरकार और साम्यवाद की आलोचना करने के लिए देश से निकाला गया।

1984 - पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी ने नौसेना के लिए मुंबई स्थित मझगांव डॉक का शुभारंभ किया।

1990 - अमेरिका, ब्रिटेन तथा फ्रांस ने जर्मनी को फिर से एकीकृत करने पर सहमति दी।

2001 - मध्य अमेरिकी देश अल सल्वाडोर में 6.6 तीव्रता वाले भूकंप से कम से कम 400 लोगों की मौत।

2002 - पर्ल अपहरण काण्ड का मुख्य अभियुक्त उमर शेख़ लाहौर में गिरफ़्तार, ईरान में हुई विमान दुर्घटना में 117 मरे।

2003 - प्रसिद्ध फिल्मकार यश चोपड़ा को दादा साहेब फाल्के पुरस्कार मिला।

2008 - हिंदी सिनेमा के हास्य कलाकार राजेंद्र नाथ का निधन।

2014 - चीन के कैली शहर में एक अवैध जुआ घर में विस्फोट में 14 लोगों की मौत हो गयी, अन्य 17 घायल हो गये।

2015 - प्रसिद्ध साहित्यकार डॉ. तुलसीराम का निधन।

2020 - अंतरराष्ट्रीय स्तर पर चर्चित प्रसिद्ध पर्यावरणविद राजेन्द्र कुमार पचौरी का निधन। (वार्ता)










संबंधित समाचार