
बेंगलुरु: यहां टाउन हॉल में नागरिकता संशोधन कानून और राष्ट्रीय नागरिक पंजी के खिलाफ प्रदर्शन करने को लेकर प्रख्यात इतिहासकार रामचन्द्र गुहा सहित अन्य लोगों को पुलिस ने धारा 144 का उल्लंघन करने के आरोप में गुरुवार को हिरासत में लिया। पुलिसकर्मी गुहा को अपने साथ पास में ही खड़े वाहन तक ले कर गए। पुलिस का कहना है कि इन लोगों ने शहर में प्रदर्शनों के खिलाफ लगी निषेधाज्ञा का उल्लंघन किया।
यह भी पढ़ें: दिल्ली-NCR के कुछ हिस्सों में इंटरनेट सेवाएं हुई बंद
खुद को हिरासत में लिए जाने पर गुहा ने कहा कि यह बिल्कुल अलोकतांत्रिक है कि पुलिस शांतिपूर्ण तरीके से भी प्रदर्शन नहीं करने दे रही है। जबकि यह नागरिकों का मौलिक अधिकार है। भाकपा ने भी शहर में सीएए और एनआरसी के खिलाफ प्रदर्शन किया। (भाषा)
Published : 19 December 2019, 3:39 PM IST