Hijab Controversy on Road: अलीगढ़ से लेकर मालेगांव तक सड़कों पर उतरीं प्रदर्शनकारी महिलाएं, नारे में कही ये बात

हिजाब विवाद अब धीरे-धीरे विक्राल रूप लेता जा रहा है। हिजाब को लेकर प्रदर्शन कर रही महिलाएं अब सड़कों पर उतर गई है। पढ़िए पूरी खबर डाइनामाइट न्यूज़ पर

Updated : 11 February 2022, 4:33 PM IST
google-preferred

नई दिल्ली: कर्नाटक के कॉजेल में शुरू हुआ हिजाब विवाद अब पूरे देश फैलता जा रहा है। इस विवाद को लेकर एक नई खबर सामने आई है। उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ से लेकर महाराष्ट्र के मालेगांव तक में मुस्लिम महिलाएं हिजाब को लेकर प्रदर्शन कर रही है। इतना ही नहीं हिजाब को लेकर प्रदर्शन कर रही महिलाएं सड़कों पर उतर गई है। 

शुक्रवार को उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ में मुस्लिम महिलाओं ने हिजाब का समर्थन करने हुए बुरका पहनकर प्रदर्शन में शामिल हुई। प्रदर्शन में बैनर-पोस्टर लेकर नारा लगाया कि "हिजाब हमारा हक है, हम इसे नहीं उतारेंगे"

वहीं महाराष्ट्र के मालेगांव में ये प्रदर्शन गुरुवार से किया जा रहा है। यहां हजारों मुस्लिम महिलाओं ने प्रदर्शन में हिस्सा लिया। प्रदर्शन कर रही महिलाओं ने पहले ही कहा था कि वो शुक्रवार को मालेगांव में  हिजाब डे मनाएंगी।

जानकारी के अनुसार गुरुवार को मालेगांव के प्रदर्शन का आयोजन जमीयत-उलेमा-ए-हिंद नाम के एक इस्लामिक संगठन ने किया था। मालेगांव पुलिस की माने तो कार्यक्रम के लिए इन लोगों ने किसी भी स्थानीय प्रशासन से कोई अनुमति नहीं ली थी। 

मालेगांव पुलिस ने महिलाओं के इस प्रदर्शन को धारा 144 का उल्लंघन मानते हुए केस दर्ज किया है। इसके साथ ही पुलिस ने मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन यानी  AIMIM विधायक के खिलाफ नोटिस भी जारी किया है। 
 

Published : 
  • 11 February 2022, 4:33 PM IST

Related News

No related posts found.

Advertisement
Advertisement