हिंदी
आइजोल: असम राइफल्स और मिजोरम पुलिस ने पूर्वी चंपई जिले में दो अभियानों में करीब 1.75 करोड़ रुपये की हेरोइन जब्त की।
अधिकारी ने बताया कि इस मामले में तीन लोगों को पकड़ा गया है जिनमें एक म्यांमा का नागरिक भी शामिल है।
उन्होंने बताया कि मिजोरम-म्यांमा सीमा के मेलबुक रोड जंक्शन पर 86.8 लाख रुपये कीमत की 124 ग्राम हेरोइन और न्यू ह्रयूकुआन में 88.9 लाख रुपये की 127 ग्राम हेरोइन जब्त की।
यह भी पढ़ें: असम राइफल्स को मिली बड़ी कामयाबी, जानिए कितने करोड़ की हेरोइन की जब्त
डाइनामाइट न्यूज संवाददाता के अनुसार अधिकारी ने बताया कि पूरी खेप और तीनों आरोपियों को आगे की कानूनी कार्यवाही करने के लिए जोखावथर में पुलिस को सौंप दिया गया है।
Published : 11 February 2024, 9:24 PM IST
Topics : असम राइफल्स आइजोल पूर्वी चंपई मिज़ोरम हेरोइन
No related posts found.