
रांची/नई दिल्ली: झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के ‘लापता’ होने की अटकलों को आखिरकार विराम लग गया है। दिल्ली से झारखंड तक मची सियासी हलचलों के बीच हेमंत सोरेन 48 घंटे बाद रांची लौट गये है। उनके रांची लौटने के साथ ही झारखंड में सियासी सरगर्मियां भी तेज होने लगी है।
डाइनामाइट न्यूज संवाददाता के अनुसार सोरेन के रांची पहुंचने के साथ झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) के विधायक भी सर्किट हाउस पहुंचने लगे है। माना जा रहा है कि यहां सोरेन झामुमो विधायकों के साथ अहम बैठक करने वाले है, जिसमें झारखंड की राजनीति को लेकर बड़े फैसले लिये जा सकते है और आगे की रणनीति तय की जा सकती है।
यह भी पढ़ें: हेमंत सोरेन 48 घंटे से लापता, ईडी को दिल्ली आवास से मिला कैश, रांची तक हलचल तेज
भूमि धोखाधड़ी मामले से जुड़े धनशोधन के एक मामले में हेमंत सोरेन कल 31 जनवरी को पेश ईडी के सामने पेश होंगे।
यह भी पढ़ें: ईडी ने सोरेन के दिल्ली स्थित आवास से 36 लाख रुपए नकद, एसयूवी जब्त की
इससे पहले सोरेन को पिछले 48 घंटों से लापता बताया जा रहा था। प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने सोमवार को सोरेन के दिल्ली स्थित आवास की तलाशी के बाद 36 लाख रुपये, एक लग्जरी कार और कुछ ‘‘आपत्तिजनक’’ दस्तावेज जब्त किए।
Published : 30 January 2024, 2:00 PM IST
Topics : Hemant Soren missing Political Activity Ranchi झारखंड नई दिल्ली मुख्यमंत्री रांची लापता हेमंत सोरेन