
मेक्सिको सिटी: मेक्सिको के दक्षिणी राज्य मिकोआकन में बुधवार को एक हेलिकॉप्टर दुर्घटनाग्रस्त हो गया, जिसके एक पुलिस अधिकारी, एक अधिकारी तथा हेलिकॉप्टर के दो चालकों की मौत हो गयी। प्रांतीय गवर्नर सिल्वानों ऑरेओलेस कोनेजो ने ट्विटर पर लिखा, “मैं दुख के साथ बताना चाहता हूं कि पुलिस अधिकारी जोस मार्टिन गोडो कास्ट्रो, सामाजिक बीमा प्रणाली के प्रमुख जर्मन ओर्टेगा के साथ-साथ दुर्घटनाग्रस्त हेलिकॉप्टर के दो चालकों की मौत हो गयी।”
यह भी पढ़ें: कनाडा: भीषण सड़क हादसे में हुए 69 लोग घायल, अधिकांश स्कूली बच्चे
यह भी पढ़ें: दक्षिण कोरिया का रूस और चीन पर हवाई सीमा के उल्लंघन आरोप, दोनों देशों ने नकारा
उन्होंने बताया कि खराब मौसम के कारण दुर्घटना की आशंका है, लेकिन आधिकारिक जांच के बाद ही इस बारे में स्पष्ट रूप से कुछ कहा जा सकता है। (वार्ता)
Published : 25 July 2019, 10:31 AM IST
Topics : German ortega Helicopter crash Martín Godoy Castro mexico Michoacan जर्मन ओर्टेगा जोस मार्टिन गोडो मिकोआकन मेक्सिको हेलिकॉप्टर दुर्घटनाग्रस्त