Site icon Hindi Dynamite News

Heat Wave in Delhi: दिल्ली-NCR में अगले तीन दिनों तक ‘लू’ का रेड अलर्ट, इस दिन बारिश होने के आसार

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली इन दिनों भीषण गर्मी का सामना कर रही है। यहां पर अधिकतम तापमान 47 डिग्री सेल्सियस के आसपास पहुंचने की उम्मीद है। भारतीय मौसम विभाग (आईएमडी) ने अत्यधिक तापमान के कारण दिल्ली-एनसीआर में अगले 3 दिनों के लिए रेड अलर्ट जारी किया है। पढ़िये डाइनामाइट न्यूज़ की पूरी रिपोर्ट
Post Published By: डीएन ब्यूरो
Published:
Heat Wave in Delhi: दिल्ली-NCR में अगले तीन दिनों तक ‘लू’ का रेड अलर्ट, इस दिन बारिश होने के आसार

नई दिल्ली: राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली इन दिनों भीषण गर्मी का सामना कर रही है। यहां पर अधिकतम तापमान 47 डिग्री सेल्सियस के आसपास पहुंचने की उम्मीद है। भारतीय मौसम विभाग (आईएमडी) ने अत्यधिक तापमान के कारण दिल्ली-एनसीआर में अगले 3 दिनों के लिए रेड अलर्ट जारी किया है।

डाइनामाइट न्यूज़ संवाददाता के अनुसार  आईएमडी के वरिष्ठ वैज्ञानिक नरेश कुमार ने कहा, "आज दिल्ली-एनसीआर में लू से लेकर भीषण लू तक का सामना करना पड़ेगा। कुछ जगहों पर तापमान 47 डिग्री तक पहुंच सकता है। अगले तीन दिनों तक तापमान ऐसा ही रहेगा। उसके बाद हो सकता है कुछ राहत मिल सकती है। अगले 4-5 दिनों तक बारिश का अनुमान नहीं है। उसके बाद पश्चिमी विक्षोभ के कारण हिमालय में बारिश हो सकती है और उत्तरी भारत में बादल छाए रह सकते हैं।"

भारतीय मौसम विभाग के अनुसार दिल्ली में गर्मी इसलिए तेज है क्योंकि मौसम में कुछ बदलाव नहीं हो रहा था। अगर पश्चिमी विक्षोभ एक्टिव हुआ तो राहत हो सकती है। उन्होंने कहा कि 4-5 दिनों में बारिश के आसार नहीं है। इसके बाद हिमालय में बर्फबारी होगी तो इसका असर पंजाब-हरियाणा और दिल्ली में बारिश की संभावना बन रही है।

Exit mobile version