दिल्ली में सरेआम खौफनाक मर्डर, प्रेमी ने किशोरी पर चाकूओं से किये कई वार, फिर पत्थरों से कुचल कर हत्या

उत्तर-पश्चिमी दिल्ली के शाहबाद डेयरी इलाके में 16 वर्षीय लड़की की कथित तौर पर उसके प्रेमी ने चाकू मारकर हत्या कर दी। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर प्रसारित हो रहा है। पुलिस ने सोमवार को यह जानकारी दी।

Updated : 29 May 2023, 3:24 PM IST
google-preferred

नयी दिल्ली: उत्तर-पश्चिमी दिल्ली के शाहबाद डेयरी इलाके में 16 वर्षीय लड़की की कथित तौर पर उसके प्रेमी ने चाकू मारकर हत्या कर दी। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर प्रसारित हो रहा है। पुलिस ने सोमवार को यह जानकारी दी।

आरोपी ने कथित तौर पर उसे पत्थर से कुचल कुचल कर मारने से पहले कई बार उस पर चाकू से वार किया।

पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि लड़की शाहबाद डेयरी में जे. जे. कॉलोनी की निवासी थी। वह सड़क पर बदहवास हालत में मिली।

अधिकारी ने बताया कि वह सड़क से गुजर रही थी जब लड़के ने उसे रोका और उस पर हमला कर दिया।

उन्होंने बताया कि दोनों के बीच प्रेम संबंध थे और शनिवार को उनके बीच झगड़ा हुआ था। रविवार को लड़की अपनी दोस्त के बेटे के जन्मदिन की पार्टी में जा रही थी जब लड़के ने उसे रास्ते में रोका और उस पर हमला कर दिया।

पुलिस ने कहा कि पोस्टमार्टम से ही पुष्टि होगी कि उस पर कितनी बार चाकू से वार किया गया।

पुलिस ने डाइनामाइट न्यूज़ संवाददाता को बातया कि आरोपी फरार है और उसकी तलाश जारी है। लड़की के पिता की शिकायत के आधार पर शाहबाद डेयरी थाने में भारतीय दंड संहिता की धारा 302 (हत्या) के तहत मामला दर्ज किया गया है।

Published : 
  • 29 May 2023, 3:24 PM IST

Related News

No related posts found.

Advertisement
Advertisement