हिंदी
नई दिल्ली: केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने एक बड़ा फैसला लेते हुए इस वर्ष की नीट पीजी परीक्षा को 6-8 सप्ताह के लिए टाल दिया है।देश में नीट पीजी 2022 परीक्षा का आयोजन 12 मार्च को होना था लेकिन छात्र लंबे समय से इस परीक्षा को स्थगित करने की मांग कर रहे थे, जिसे अब मान लिया गया है और परीक्षा स्थगित कर दी गई है। अब परीक्षा की नई तिथि बाद में घोषित की जायेगी।
स्वास्थ्य मंत्रालय ने अब छात्रों की मांग को जायज बताया है। पिछले वर्ष यानी 2021 की नीट पीजी काउंसलिंग की परीक्षा तिथि इस वर्ष की परीक्षा की डेट के साथ क्लैश होने के कारण स्वास्थ्य मंत्रालय ने नीट पीजी 2022 परीक्षा का आयोजन 6 से 8 सप्ताह के लिये टाल दिया है।
बता दें कि छात्र नीट पीजी परीक्षा को स्थगित करने की मांग को लेकर बीते कुछ दिनों से सोशल मीडिया पर अपनी आवाज बुंलद कर रहे थे। छात्रों ने स्वास्थ्य मंत्रालय से तय की गई तिथि को आगे बढ़ाने की मांग की थी। छात्रों ने सुप्रीम कोर्ट में याचिका भी दायर की जिस पर विचार के लिए कोर्ट ने स्वीकृति भी दे दी। आखिरकार अब परीक्षा की तय तिथि को आगे के लिये टाल दिया गया है।
Published : 4 February 2022, 11:23 AM IST
Topics : Health Ministry NEET Exam NEET PG 2022 नीट पीजी परीक्षा 2022 मेडिकल परीक्षा स्वास्थ्य मंत्रालय
No related posts found.