हिंदी
लखनऊ: भोजपुरी फिल्मों के सुपरस्टार खेसारी लाल यादव ने शनिवार को लखनऊ में अपना जन्मदिन मनाया। इस मौके पर समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने भी उनको जन्मदिन की बधाई और साथ ही कुछ तस्वीरें भी शेयर की।
डाइनामाइट न्यूज़ संवाददाता के अनुसार, सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने अपने एक्स हैंडल ने एक पोस्ट शेयर कर लिखा, लोकप्रिय कलाकार खेसारी लाल यादव जी के जन्मदिन पर बधाई और उनके गीत-संगीत और अभिनय की नई ऊंचाइयों के लिए शुभकामनाएँ! कला लोगों को जोड़ती है और समाज में सौहार्द का ख़ुशनुमा माहौल बनाती है। सच्ची कला सकारात्मक होती है, इसीलिए कलाकारों का साथ हम सबमें हमेशा नई आशा का संचार करता है।
भोजपुरी फिल्मों के सुपरस्टार खेसारी लाल यादव ने शनिवार को लखनऊ में अपना जन्मदिन मनाया। इस मौके पर समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने भी उनको जन्मदिन की बधाई दी और साथ ही गीत-संगीत व अभिनय की नई ऊंचाइयों के लिए उन्हें शुभकामनाएँ दीं। देखिये खेसारी लाल के जन्म दिन… pic.twitter.com/SvSXRHx6Tv
— डाइनामाइट न्यूज़ हिंदी (@DNHindi) March 16, 2025
अखिलेश यादव ने की खेसारी के गानों की तारीफ
सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव शनिवार को खेसारी लाल यादव के जन्मदिन पर आयोजित एक कार्यक्रम में हिस्सा लेने पहुंचे थे। इस दौरान उन्होंने खेलारी लाल यादव के गानों की तारीफ करते की और कहा कि इतने बिलियन व्यूज के गाने भोजपुरी के शायद ही हम लोगों ने सुने होंगे जितने लोकप्रिय गाने आपके हैं। गाने में जमीन की अपनी क्रेडिबिलिटी होती है और उसी की वजह से वो लोकप्रिय होते हैं।
ये कहना गलत नहीं होगा कि इस समय खेसारी लाल यादव और अखिलेश यादव की नज़दीकियां बढ़ती जा रही है। कई मौकों पर दोनों को साथ देखा जा रहा है। जिसकी वजह से राजनीतिक गलियारों में चर्चा होती रहती है।
39 साल के हुए खेसारी
भोजपुरी के सुपर स्टार खेसारी लाल यादव 15 मार्च को 39 साल के हो गए हैं। उनका जन्म 15 मार्च 1986 को बिहार के छपरा जिले में हुआ था। खेसारी भोजपुरी सिंगर हैं और एक भारतीय अभिनेता , गायक, नर्तक और मॉडल हैं जो मुख्य रूप से भोजपुरी सिनेमा में काम कर रहे हैं।
Published : 16 March 2025, 1:11 PM IST
Topics : Akhilesh Yadav akhilesh yadav congratulated khesari lal yadav akhilesh yadav khesari lal yadav news Dynamite News HBD Khesari Lal Yadav khesari and akhilesh yadav Khesari Lal Yadav Khesari Lal Yadav birthday