हिंदी
हाथरस: हाथरस कांड मामले में यूपी पुलिस को बड़ी भागदौड़ और मशक्कत के बाद बड़ी कामयाबी हाथ लगी है। भगदड़ कांड का मुख्य आरोपी देव प्रकाश मधुकर पुलिस के हत्थे चढ़ गया है। हादसे के बाद से मधुकर फरार था। उस पर एक लाख रुपये का इनाम रखा गया था। गिरफ्तारी के बाद आज 6 जुलाई देव प्रकाश मधुकर को हाथरस कोर्ट में पेश किया जाएगा।
डाइनामाइट न्यूज़ संवाददाता के अनुसार देव प्रकाश मधुकर ने सरेंडर किया है। दिल्ली के नजफगढ़-उत्तम नगर के बीच के एक अस्पताल में यूपी की हाथरस पुलिस पहुंची थी। देव प्रकाश ने उनके सामने सरेंडर किया। इसके बाद पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। हाथरस पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है।
आरोपी देव प्रकाश मधुकर ही हाथरस कार्यक्रम का मुख्य आयोजक था। वह भोले बाबा का खास आदमी भी है। हादसे के बाद बाबा ने उसी से फोन पर काफी देर तक बात की थी।
भगदड़ की घटना के बाद से देवप्रकाश मधुकर घर नहीं लौटा था। उसके परिवार के सदस्य भी लापता हैं। मधुकर के बारे में कहा जाता है कि वह एक समय जूनियर इंजीनियर था लेकिन बाद में बाबा सूरजपाल का बड़ा भक्त बन गया। देवप्रकाश मधुकर का घर सिकंदरा राऊ इलाके के दामादपुरा की नई कॉलोनी में है।
Published : 6 July 2024, 7:59 AM IST
No related posts found.