हिंदी
नई दिल्ली: केंद्रीय मंत्री हर्षवर्धन ने सोमवार को पर्यावरण मंत्रालय का प्रभार ले लिया। पर्यावरण मंत्री अनिल माधव दवे की आकस्मिक निधन के कारण यह पद रिक्त हो गया था। बता दें कि दवे का 60 वर्ष की उम्र में दिल का दौरा पड़ने से 18 मई को निधन हो गया था। सरकार ने विज्ञान एवं तकनीक मंत्री हर्षवर्धन को पर्यावरण मंत्रालय का अतिरिक्त प्रभार भी सौंप दिया।

यह भी पढ़ें: केंद्रीय मंत्री अनिल माधव दवे के निधन पर यूपी विधानसभा में पेश हुआ शोक प्रस्ताव
दवे की याद में लगाया पौधा
प्रभार लेने के बाद हर्षवर्धन ने दवे की स्मृति में मंत्रालय परिसर में पौधरोपण किया। दवे ने अपनी वसीयत में लिखा था कि अगर आप मेरी यादों को जिंदा रखना चाहते हैं तो पौधारोपण करें। उन्होंने यह भी कहा था कि वह अपने नाम पर कोई प्रतिमा, स्मारक या कोई पुरस्कार नहीं चाहते।
Published : 22 May 2017, 3:59 PM IST
No related posts found.