यूपी की इस खौफनाक लव स्टोरी के हर कोई हैरान, तीन प्रेमियों संग थे चमेली के अवैध संबंध, 50 वर्षीय पति की यूं हटाया रास्ते से

यूपी में 50 साल के एक व्यक्ति की हत्या का मामले में पुलिस ने महिला समेत चार लोगों को गिरफ्तार किया। पूछताछ में जो खौफनाक लव स्टोरी सामने आई उसे सुनकर हर कोई हैरान है। डाइनामाइट न्यूज की एक्सक्लूसिव रिपोर्ट

Updated : 6 February 2021, 6:16 PM IST
google-preferred

लखनऊ: उत्तर प्रदेश में अवैध संबंधों पर टिकी एक ऐसी खौफनाक लव स्टोरी सामने आई, जिसका अंत एक अधेड़ की हत्या और अपराधियों के रूप में चार लोगों के जेल पहुंचने के रूप में हुई। तीन प्रेमियों के साथ अवैध संबंधों में उलझी एक महिला ने तीनों प्रेमियों के साथ मिलकर अपने पति को हमेशा के लिये रास्ते से हटाने की साजिश रची और एक दिन कुल्हाड़ी से काटकर संबंधों में बाधा बन रहे उसके पति की हत्या हो गई। पुलिस ने जब मामले का पर्दाफाश किया तो कई चौकाने वाले राज सामने आये। 

अवैध संबंधों के कारण सनसनीखेज हत्या का यह मामला यूपी के हरदोई जिले की कोतवाली बिलग्राम इलाके का है। यहां थाना क्षेत्र के गांव रामपुर मझियारा में पांच दिन पहले 31 जनवरी को सोते समय घर के बाहर राम अवतार कश्यप की कुल्हाड़ी से काटकर निर्मम हत्या कर दी गई थी। मृतक राम अवतार की पत्नी चमेली ने अपने गांव के ही ऋषि पाल यादव पर हत्या का आरोप लगाया था। 

हत्याकांड के खुलासे को लेकर तफ्तीश जुटी पुलिस ने ऋषि पाल यादव से जब पूछताछ की तो चौंकाने वाला खुलासा हुआ। इस हत्याकांड की मास्टरमाइंड मृतक राम अवतार कश्यप की पत्नी चमेली ही निकली। चमेली के तीन प्रमियों के साथ अवैध संबंधों की बात सामने आई। आखिरकार खुलासा हुआ कि चमेली के साथ मिलकर ऋषि पाल यादव, मन्नू व सोनेलाल ने राम अवतार की हत्या की।

पुलिस के मुताबिक राम अवतार की पत्नी चमेली के ऋषि पाल यादव, रामसेवक और विजयपाल के साथ अवैध संबंध थे। अवैध संबंधों के चलते चमेली पिछले एक साल से ऋषि पाल यादव के साथ रहती थी। चमेली दो-तीन हफ्ते पहले ही अपने पति राम अवतार के घर वापस आई थी। राम अवतार के पास वापस आयी चमेली को लेकर ऋषि पाल असहज होने लगा और वह चमोली को लेने के राम अवतार के घर आया गया। चमेली को वापस अपने साथ ले जाने की जिद पर अड़े ऋषि पाल की इस दौरान राम अवतार से तकरार हुई।

बताया जाता है कि राम अवतार महिला के अवैध संबंधों का विरोध करता था और उसे घर से जाने नहीं दे रहा था। इसके बाद चमेली ने ऋषि पाल के साथ मिलकर राम अवतार की हत्या की साजिश रची और रात को उसकी कुल्हाड़ी से काटकर हत्या कर दी गई। इस दौरान चमेली के अन्य दो प्रमियों ने भी चमेली का साथ दिया।

पुलिस ने आखिरकार इस सनसनीखेज हत्याकांड के आरोप में मृतक की पत्नी और उसके तीन प्रेमियों को गिरफ्तार कर लिया। हत्याकांड की साजिशकर्ता पत्नी समेत चारों अभियुक्तों को जेल भेज दिया गया है। 

Published : 
  • 6 February 2021, 6:16 PM IST

Advertisement
Advertisement