
हापुड़: उत्तर प्रदेश के हापुड़ से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। यहां दहेज की मांग पूरी न होने पर कोतवाली क्षेत्र के एक गांव निवासी तांत्रिक पति ने अपनी पत्नी पर तांत्रिक अनुष्ठान किया। इतना ही नहीं पैसे लेने के बाद पति ने पत्नी को कुछ लोगों के हवाले कर दिया, जिन्होंने उसके साथ दुष्कर्म किया। पत्नी ने जब लोगों के साथ शारीरिक संबंध बनाने से इंकार कर दिया तो पति और उसके परिजनों ने पीड़िता को बेरहमी से पीटा। तीन तलाक कहकर घर से निकाल दिया।
न्याय के लिए भटक रही पीड़िता
डाइनामाइट न्यूज़ की रिपोर्ट के मुताबिक,मेरठ और हापुड़ के अधिकारियों से शिकायत करने के बाद भी पीड़िता न्याय के लिए भटक रही है। पीड़िता ने एसपी से शिकायत कर न्याय की गुहार लगाई है। विवाहिता मेरठ की रहने वाली है। मेरठ जिले के एक गांव निवासी महिला ने शिकायती पत्र में बताया कि कुछ साल पहले उसकी शादी हापुड़ कोतवाली क्षेत्र के गांव राधना निवासी व्यक्ति से हुई थी। पीड़िता का पति तांत्रिक है।
युवक उसे क्यों परेशान कर रहा था?
शादी के कुछ समय बाद ही पति समेत ससुराल पक्ष के लोग अतिरिक्त दहेज में बाइक और 50 हजार रुपये की मांग कर उसे प्रताड़ित करने लगे। मांग पूरी न होने पर आरोपी उसे भूखा-प्यासा रखने लगे। पति ने पीड़िता पर तांत्रिक क्रियाएं करनी शुरू कर दीं। इतना ही नहीं पति ने पैसे लेकर पीड़िता को कई लोगों से शारीरिक संबंध बनाने के लिए मजबूर किया। आरोपी ने पति की सहमति से पीड़िता के साथ दुष्कर्म किया। जब उसने लोगों से शारीरिक संबंध बनाने का विरोध किया तो पति और ससुराल वालों ने उसे बेरहमी से पीटा।
जांच के बाद होगी आगे की कार्रवाई
पीड़िता ने मायके पहुंचकर आपबीती सुनाई। पति ने पीड़िता को तीन तलाक देकर घर से निकाल दिया। जिसके बाद पीड़िता अपने मायके पहुंची और परिजनों को आपबीती सुनाई। इस मामले में पीड़िता ने कई बार मेरठ और हापुड़ के अधिकारियों से शिकायत की, लेकिन उसे न्याय नहीं मिल सका। अब आरोपी पीड़िता को जान से मारने की कोशिश कर रहा है। पीड़िता ने एसपी से शिकायत कर कार्रवाई की मांग की है। एसपी ज्ञानंजय सिंह ने बताया कि शिकायती पत्र के आधार पर मामले की जांच की जा रही है। जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
Published : 13 March 2025, 12:21 PM IST
Topics : Hapur Big News hapur city crime Hapur Crime Hapur News Hapur Todays News husband molest his wife molest physical assault tantrik UP News