Happy B’day Akhilesh Yadav: अखिलेश यादव के जन्मदिन के भव्य और दिव्य रंग, मैनपुरी में हर्षोल्लास

सपा प्रमुख अखिलेश यादव का आज जन्मदिन है। तमाम सपा कार्यकर्ता व अखिलेश यादव के समर्थक शानदार तरीके से उनका जन्मदिन मना रहे हैं। मैनपुरी में भी सपा पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने अपने अंदाज में उनका जन्मदिन सेलिब्रेट किया। पढ़िये डाइनामाइट न्यूज़ की ये रिपोर्ट

Updated : 1 July 2024, 3:00 PM IST
google-preferred

मैनपुरी: समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और यूपी के पूर्व सीएम अखिलेश यादव का आज 52वां जन्मदिन है। इस मौके पर उत्तर प्रदेश समेत देश के कई हिस्सों में शानदार कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है। देश भर के सपा कार्यकर्ता हर्षोल्लास के साथ अपने नेता का जन्मदिन मना रहे हैं और उनकी लंबी उम्र की दुवाएं मांग रहे हैं। 

डाइनामाइट न्यूज़ संवाददाता के अनुसार मैनपुरी में सपा कार्यालय में अखिलेश यादव का 52वां जन्मदिन हर्षोल्लास के साथ मनाया गया।

इस अवसर पर सैकड़ों की संख्या में समाजवादी पार्टी के पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे। 

अखिलेश यादव के जन्मदिन पर एकत्रित कार्यकर्ता

कार्यालय पर केक काटकर व आपस में एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर अखिलेश यादव का जन्मदिन मनाया गया।

अखिलेश यादव का जन्मदिन मनाते कार्यकर्ता

सपा प्रमुख अखिलेश यादव के जन्मदिन के अवसर पर समाजवादी पार्टी के जिला अध्यक्ष आलोक शाक्य ने कार्यकर्ताओं के साथ वृक्षारोपण किया।

अखिलेश यादव के जन्मदिन पर पौधारोपण करते कार्यकर्ता

आलोक ने बताया कि जनपद में आज हजारों पौधे लगाए जाएंगे। बता दें कि अखिलेश यादव के जन्मदिन पर सीएम योगी ने उन्हें बधाई देते हुए उत्तम स्वास्थ्य की कामना की। साथ ही देश के तमाम नेताओं ने उन्हें जन्मदिन की बधाई दी।

Published : 
  • 1 July 2024, 3:00 PM IST

Advertisement
Advertisement