हिंदी
लखनऊ: उत्तर प्रदेश की ब्यूरोक्रेसी में तबादलों का दौर जारी है। शनिवार को सरकार ने राज्य में आधा दर्जन से अधिक आईएएस अफसरों का तबादला कर दिया।
डाइनामाइट न्यूज़ की रिपोर्ट में देखिये तबादलों की सूची
1. हरि प्रताप शाही को विशेष सचिव के पद से हटाकर एसीईओ यूपीडा बनाया गया है।
2. रविंद्र कुमार को जल निगम के एमडी पद से हटाया गया। उनके पास सचिव नगर विकास विभाग और राज्य मिशन निदेशक अमृत एवं अमृत 2.0 का प्रभार बना रहेगा।
3. राकेश कुमार मिश्र को सचिव नगर विकास से प्रभारी एमडी जल निगम बनाया गया।
4. आईएएस आनंद कुमार सिंह द्वितीय को प्रबंध निदेशक पीसीडीएफ लखनऊ बनाया गया है।
5. पीसीडीएफ के प्रबंध निदेशक रहे कुणाल सिलकू का तबादला श्रम विभाग में विशेष सचिव के पद पर कर दिया गया है।
6. प्रेम प्रकाश सिंह को श्रम विभाग में विशेष सचिव से हटाकर राजस्व विभाग का विशेष सचिव बनाया गया है।
7. रीना सिंह को डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम प्राविधिक विश्वविद्यालय का कुल सचिव नियुक्त किया गया है। आईएएस रीना सिंह मौजूदा समय में स्टाफ ऑफिसर अध्यक्ष राजस्व परिषद उत्तर प्रदेश थी।
8 संदीप कौर को निदेशक महिला कल्याण की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
Published : 15 July 2023, 12:46 PM IST
Topics : आईएएस अफसर उत्तर प्रदेश जल निगम ट्रांसफर तबादला यूपी सरकार लखनऊ
No related posts found.