
महराजगंज: 63 लोक सभा सामान्य निर्वाचन 2024 के लिए नामांकन के पांचवे दिन 6 अभ्यर्थियों द्वारा नामांकन पत्र खरीदा गया है। अब तक पांच दिनों में कुल 16 अभ्यर्थियों द्वारा 36 नामांकन पत्र दाखिल किए जा चुके हैं।
डाइनामाइट न्यूज संवाददाता के अनुसार 13 मई को केवल एक अभ्यर्थी द्वारा 2 सेट में नामांकन पत्र दाखिल किया गया है। इसके अलावा बसपा के अभ्यर्थी द्वारा 2 सेट में नामांकन दाखिल किया गया। इस प्रकार अभय समाज पार्टी के प्रत्याशी समेत 5 अभ्यर्थियों द्वारा कुल 9 सेट में नामांकन प्रस्तुत किया जा चुका है।
कल संभावना है कि इण्डिया गठबंधन के प्रत्याशी वीरेंद्र चौधरी अपने भारी समर्थकों के साथ पर्चा दाखिला करेंगे। बता दें कि15 मई को नामांकन पत्रों की जाँच व 17 मई को नाम वापसी की अंतिम तिथि है।
Published : 13 May 2024, 5:02 PM IST
Topics : candidates Maharajganj nomination papers people अभय समाज पार्टी आधादर्जन नामांकन पत्र पांचवें दिन