VIDEO: फिल्म गली बॉय का ट्रेलर रिलीज, अलग अंदाज में रैप करते दिखे रणवीर सिंह

बॉलीवुड एक्टर रणवीर सिंह और एक्ट्रेस आलिया भट्ट की फिल्म गली बॉय के ट्रेलर का दर्शकों को बेसब्री से इंतजार था जो आज रिलीज हो गया है। डाइनामाइट न्यूज़ की इस रिपोर्ट में देखें फिल्म का ट्रेलर..

Post Published By: डीएन ब्यूरो
Updated : 9 January 2019, 4:19 PM IST

मुंबई: इस साल की चर्चित फिल्म गली बॉय का आज ट्रेलर रिलीज कर दिया गया है। इसमें रणवीर सिंह और आलिया भट्ट का काफी अलग अंदाज देखने को  मिल रहा है।  ट्रेलर में रणवीर के साथ-साथ आलिया भट्ट भी दमदार किरदार में नजर आईं है। 

यह भी पढ़ें: गली बॉय के नये पोस्टर में रोमांटिक अंदाज में दिखे रणवीर और आलिया, देखें तस्वीर

 

इस ट्रेलर को रणवीर सिंह ने अपने ट्वीटर अकाउंट पर शेयर किया है। फिल्‍म में रणवीर सिंह स्‍ट्रीट रैपर बने हैं  फिल्म का गाना 'असली हीप होप' कुछ दिनों पहले रिलीज किया गया है जिसे दर्शक काफी पसंद कर रहे हैं। वीडियो में रणवीर सिंह काफी कुल स्टाइल में रैप करते नजर आ रहे हैं।

यह भी पढ़ें: सुशांत-भूमि की फिल्म  सोनचिड़िया का ट्रेलर रिलीज, चंबल के डकैतों की दमदार कहानी

 

रणवीर और आलिया के अलावा कल्कि केकला मुख्य भी अहम भूमिका में नजर आने वाली हैं।  फिल्म का निर्देशन जोया अख्तर ने किया है जो अगले महीने 14 फरवरी वैलंटाइन डे के द‍िन फिल्म र‍िलीज हो रही है।

Published : 
  • 9 January 2019, 4:19 PM IST

No related posts found.