हिंदी
लखनऊ: उत्तर प्रदेश की नवनियुक्त राज्यपाल आनंदीबंन पटेल आज पद की शपथ लेंगी। अभी तक इस पद पर राम नाईक थे। उनका कार्यकाल खत्म हो चुका है।
आनंदीबेन पटेल दोपहर 12:30 बजे राजभवन जाएंगी। वहां वह यूपी के नए राज्यपाल के तौर पर पद की शपथ लेंगी। राज्यपाल पद की शपथ इलाहाबाद हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश जस्टिस गोविंद माथुर दिलाएंगे।
यह भी पढ़ें: छह राज्यों के गवर्नर बदले, देखें उत्तर प्रदेश का किसे बनाया गया राज्यपाल
शपथ ग्रहण समारोह में यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य और उप मुख्यमंत्री दिनेश शर्मा समेत कई अन्य मंत्री भी शामिल होंगे।
गौरतलब है कि 20 जुलाई को राष्ट्रपति भवन की ओर से जारी आदेशों के अनुसार यूपी बिहार समेत छह राज्यों में नए राज्यपालों की नियुक्ति की गई थी।
मुझे सात दिन का मिला बोनस
मौजूदा राज्यपाल राम नाईक ने रविवार को कहा कि मुझे पद पर बने रहने के लिए 7 दिन का बोनस मिला। मैं आनंदीबेन पटेल का स्वागत करके राज्यपाल पद से विदाई लूंगा। बीते दिन वह ग्राउंड ब्रेकिंग सेरेमनी-2 में शामिल हुए थे। उनका कार्यकाल 22 जुलाई को समाप्त हो गया था।
Published : 29 July 2019, 10:23 AM IST
Topics : Anandiben Patel Governer gujraat uttar pradesh Yogi Aditynath आनंदीबेन पटेल उत्तर प्रदेश गुजरात योगी आदित्यनाथ राज्यपाल