फतेहपुर: GST जागरूकता प्रशिक्षण में हजारों की संख्या में शामिल हुए लोग

1 जुलाई से पूरे देश मे वस्तु एवं सेवा कर GST लागू होने जा रहा है। जिसे लेकर फतेहपुर में GST कार्यशाला का आयोजन किया गया।

Updated : 15 June 2017, 7:01 PM IST
google-preferred

फतेहपुर:  एक जुलाई से पूरे देश मे वस्तु एवं सेवा कर GST लागू होने जा रहा है। इसे लेकर फतेहपुर में कार्यशाला का आयोजन किया किया। कार्यशाला के मुख्य अथिति सहायक आयुक्त केंद्रीय उत्पाद एवं सेवा शुल्क मंडल रायबरेली शरद कुमार ने व्यापारियों को GST के गुर बताए।

जीएसटी पर आयोजित कार्यशाला

शरद कुमार ने कहा कि जीएसटी के लागू होने के बाद लोगों को अलग-अलग टैक्स देने की जरूरत नहीं है। इससे आम नागरिकों को बहुत फायदा होगा टैक्स की चोरी नहीं हो पाएगी। जिससे यह देश के विकास में सहभागी होगा। साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि अब डिपार्टमेंट लोगों को किसी भी प्रकार का पत्राचार नहीं करेगा। ना ही ऑफिस आने की जरूरत है। अब सारी जानकारी जीएसटी में रजिस्टर्ड मोबाईल नंबर और ईमेल आईडी  में ही भेजीं जाएंगी।

दिखाया गया प्रेजेंटेशन

इस अवसर पर कार्यशाला में मौजूद डिप्टी कमिश्नर वाणिज्य कर फतेहपुर डॉ बालकृष्ण यादव ने बताया कि यदि आप समय से रिटर्न नहीं भरते है तो इसमें आपको भरी जुर्माना भी देना पड़ेगा। यादव ने कहा कि जिन व्यापारियों ने अभी तक GST  मे माइग्रेशन  नहीं किया है वो जल्द से जल्द करा लें। इस मौके पर रिटायर्ड सुप्रीटेंडेट दुष्यन्त कुमार फतेहपुर रेंज के सुप्रिटेंडेंट ओपी  आहूजा,  इंस्पेक्टर कुलदीप कुमार शर्मा, धनन्जय पांडेय सहित फतेहपुर व्यापार मंडल के अध्यक्ष रवि प्रकाश दुबे सहित गणमान्य लोग भारी संख्या में मौजूद रहे।

Published : 
  • 15 June 2017, 7:01 PM IST

Related News

No related posts found.