हिंदी
महराजगंज: जनपद में शनिवार को महराजगंज महोत्सव की शानदार तरीके से शुरुआत की गयी। महोत्सव को लेकर जनता में उत्साह दिखा।

कार्यक्रम के उद्घाटन समारोह में केन्द्रीय वित्त राज्यमंत्री पंकज चौधरी, गोरखपुर के सांसद रवि किशन, सदर विधायक जयमंगल कन्नौजिया प्रमुख रुप से मौजूद रहे।

कार्यक्रम को लेकर चाक चौबंद इंतजाम किये गये हैं।

इसमें सबसे खास बात यह रही कि एसपी डा. कौस्तुभ ने खुद सुरक्षा इंतजामों को मानिटर किया।

इनके अलावा कार्यक्रम में पनियरा के विधायक ज्ञानेन्द्र सिंह, फरेंदा विधायक वीरेन्द्र चौधरी और नौतनवा विधायक ऋषि त्रिपाठी भी मौजूद रहे।
कार्यक्रम के तीनों दिन अलग-अलग कलाकार कुमार विश्वास, दिनेश लाल यादव उर्फ निरहुआ, मैथिली ठाकुर, पंकज उधास के कार्यक्रमों की प्रस्तुति होगी।
Published : 1 October 2022, 2:48 PM IST
No related posts found.