हिंदी
नई दिल्लीः फरवरी का महीना कार खरीदने वालों के लिए फायदेमंद रहेगा। होंडा कार्स लाया है शानदार डिस्काउंट और ऑफर्स। ये ऑफर्स 20 फरवरी 2021 तक के लिए लागू हैं।
यह भी पढ़ें: पेट्रोल का ऑटोमेटिक वैरिएंट हुआ लॉन्च, जानें फीचर्स से लेकर कीमत तक की जानकारी
Honda WR-V
होंडा की Honda WR-V पर 25 हजार रुपये तक का कैश डिस्काउंट और 15 हजार रुपये तक का एक्सचेंज बोनस सभी वैरियंट्स पर दे रही है। एक्सक्लूसिव एडिशन ग्रेड पर अधिकतम छूट 10 हजार रुपये है और 15 हजार रुपये का एक्सचेंज बोनस है।
Honda Jazz
जैज पर 25 हजार रुपये तक का कैश डिस्काउंट मिल रहा है। या फिर ग्राहक 29,365 रुपये की एसेसरीज विकल्प के तौर पर लगवा सकते हैं।
यह भी पढ़ें: वाहनों के लिए नई स्क्रैप पॉलिसी का ऐलान, जानिए इस पॉलिसी के बारे में
Honda Amaze
होंडा अमेज पर कंपनी 15 हजार रुपये तक का कैश डिस्काउंट ऑफर कर रही है, या फिर 18,106 रुपये की फ्री एसेसरीज लगवा सकते हैं। कंपनी 10 हजार रुपये तक का एक्सचेंज बोनस भी दे रही है। S MT और S CVT स्पेशल एडिशन ग्रेड्स पर कंपनी 7000 रुपये का कैश डिस्काउंट या 7000 रुपये की फ्री एसेसरीज दे रही है, या फिर 15 हजार रुपये का एक्सचेंज बोनस भी मिलेगा।
Published : 6 February 2021, 2:29 PM IST
No related posts found.