हिंदी
निचलौल (महराजगंज): शांतिकुंज हरिद्वार के तत्वावधान में गायत्री परिवार निचलौल द्वारा 108 कुंडीय नव चेतना जागरण गायत्री महायज्ञ शुरू किया गया है। यज्ञ के पहले दिन शुक्रवार को भव्य कलश यात्रा निकाली गयी। जिसे लेकर लोग मंत्रर्मुध हो गए।माता गायत्री की जयघोष से पूरा माहौल गूंज उठा। कलश यात्रा नगर के विभिन्न रास्तों से गुजरी। सिर पर कलश लिए 551 महिलाएं व कन्याओं ने कलश यज्ञ स्थ्ल पर स्थापित कर दिया।

हरिद्वार से आए भजन गायक शक्ति सिंह ने सुन्दर भजन सुनाकर सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया। टोली प्रमुख योगेश्वर शर्मा ने बताया कि शनिवार को ध्यान, साधना एवं प्रज्ञा योग, यज्ञ क ज्ञान विज्ञान और महिला सशक्तिकरण से जुडे़ आयोजन होंगे। रविवार को सुबह ध्यान साधना के बाद विभिन्न संस्कार संपन्न कराएं जाएंगेे। नई पीढ़ी को संस्कारवान बनाने की दीक्षा जाएगी। देरशाम दीप महायज्ञ होगा। सोमवार को महायज्ञ की पूर्णाहुति की जाएगी।
Published : 3 February 2023, 7:22 PM IST
Topics : कलश यात्रा गायत्री महायज्ञ निचलौल महराजगंज माता गायत्री
No related posts found.