हिंदी
नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने कांग्रेस पार्टी की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी को लोधी एस्टेट स्थित बंगला खाली करने को कहा है। प्रियंका को इस बंगले को खाली करने के लिये एक माह का वक्त दिया गया है।

प्रियंका गांधी की SPG सुरक्षा हटने के चलते बंगला खाली करने को कहा गया है। इस बाबत उन्हें नोटिस जारी कर दिया गया है। उन्हें 31 जुलाई तक बंगला खाली करना होगा।
माना जा रहा है कि अब बदले समीकरण में प्रियंका लखनऊ में अपना नया ठिकाना बना सकती हैं। वैसे भी लंबे वक्त से कांग्रेस कार्यकर्ताओं की मांग है कि यदि पार्टी को राज्य में खड़ा करना है तो फिर प्रियंका को दिल्ली छोड़ लखनऊ रहना होगा।
Published : 1 July 2020, 7:41 PM IST
Topics : Priyanka Gandhi आवंटन कांग्रेस केंद्र सरकार बंगला लोधी स्टेट