Site icon Hindi Dynamite News

हिमाचल के गवर्नर शिव प्रताप शुक्ला जन्मदिन पर पहुंचे अयोध्या, सपरिवार किया रामलला का दर्शन-पूजन

हिमाचल के गवर्नर शिव प्रताप शुक्ला अयोध्या में रामलला के दर्शन पहुंचे और कही ये बड़ी बात पढ़िए डाइनामाइट न्यूज़ की पूरी रिपो
Post Published By: डीएन ब्यूरो
Published:
हिमाचल के गवर्नर शिव प्रताप शुक्ला जन्मदिन पर पहुंचे अयोध्या, सपरिवार किया रामलला का दर्शन-पूजन

अयोध्या: देश के राज्यपालों का राम लला के दर्शन का सिलसिला जारी है। हिमाचल के राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ला अपने जन्मदिन पर परिवार सहित अयोध्या में रामलला के दर्शन करने पहुंचे। वहां पहुंच कर उन्होंने कहा कि अयोध्या अब उत्तर प्रदेश की जीडीपी के केंद्र बन गई है। 

डाइनामाइट न्यूज़ संवाददाता के मुताबिक 2 मार्च सोमवार को हिमाचल के राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ला ने परिवार सहित अयोध्या पहुंचकर रामलला का दर्शन पूजन किया। शिव प्रताप शुक्ला का जन्मदिन होने से भाजपा पदाधिकारियों ने खास अंदाज में जन्मदिन मनाया। 

इस अवसर पर शिव प्रताप शुक्ला के परिवार समेत सभी भाजपा पदाधिकारियों ने केक काटकर शिव प्रताप शुक्ला जन्मदिन मनाया। उपस्थित सभी लोगों ने उनको जन्मदिन की बधाई भी दी।

इस दौरान राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ला ने कहा कि भगवान श्री राम हम सभी लोगों के आराध्य हैं। भगवान राम से ही पूरे भारत की अस्मिता जुड़ी है। भगवान राम से राष्ट्र के उन्नयन की कामना करता हूं।

उन्होंने आगे कहा कि पहले की अयोध्या में और आज की अयोध्या में बहुत अंतर आ गया है। पहले अयोध्या सूनी थी, अब राम आ गए हैं तो अयोध्या पुरी तरह से लोगों के लिए आकर्षण का केंद्र बन गई है। दूसरे शब्दों में कहें तो अयोध्या उत्तर प्रदेश की जीडीपी बन गई है। 

इस दौरान सभी देशवासियों को हिमाचल राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ला ने रामनवमी की शुभकामनाएं भी दी।

Exit mobile version