सरकारी टीचर ने महिला डॉक्टर को उतारा मौत के घाट, जानें पूरा मामला

केरल सरकार ने कोल्लम जिले के एक अस्पताल में हाल में हुई एक महिला डॉक्टर की हत्या के आरोपी व्यक्ति जी संदीप को शनिवार को स्कूल अध्यापक के पद से बर्खास्त कर दिया। पढ़िये पूरी खबर डाइनामाइट न्यूज़ पर

Updated : 6 August 2023, 2:19 PM IST
google-preferred

तिरूवनंतपुरम: केरल सरकार ने कोल्लम जिले के एक अस्पताल में हाल में हुई एक महिला डॉक्टर की हत्या के आरोपी व्यक्ति जी संदीप को शनिवार को स्कूल अध्यापक के पद से बर्खास्त कर दिया।

डाइनामाइट न्यूज़ संवाददाता के अनुसार, कोल्लम के नेदुमपाना स्थित सरकार से सहायता प्राप्त पूर्व माध्यमिक विद्यालय के शिक्षक संदीप ने तालुक हॉस्पिटल में 10 अप्रैल को डॉ वंदना दास की कथित तौर पर हत्या कर दी थी, जहां आरोपी के घायल पैर का इलाज कराने के लिए पुलिस उसे ले गई थी।

सामान्य शिक्षा मंत्री वी शिवकुट्टी ने बताया कि संदीप को सेवा से बर्खास्त कर दिया गया है। साथ ही, उन्हें भविष्य की नियुक्तियों के लिए अयोग्य घोषित कर दिया गया है।

इस बीच, केरल गवर्नमेंट मेडिकल ऑफिसर्स एसोसिएशन ने सरकार के इस कदम का स्वागत किया है। एसोसिएशन के प्रमुख टी एन सुरेश ने कहा कि अस्पतालों में और स्वास्थ्य कर्मियों के खिलाफ हिंसा पर इस तरह की कठोर कार्रवाई भविष्य में ऐसी घटनाओं पर रोक लगाने में मदद करेगी।

Published :  6 August 2023, 2:19 PM IST

Related News

No related posts found.

Advertisement