हिंदी
महराजगंज: सैकड़ों सरकारी कर्मचारी पुरानी पेंशन बहाली की मांग को लेकर बुधवार को रोड़ पर आंदोलन करने के लिए उतर आए हैं। जिला मुख्यालय पर चल रहा यह आंदोलन 12 फरवरी तक चलेगा। इस आंदोलन में सभी कर्मचारी अपने कार्यालय को छोड़कर रोड पर प्रदर्शन करने के लिए आ गए हैं।

इस मामले पर कर्मचारियों का साफ-साफ कहना है कि यदि जल्द ही पुरानी पेंशनों की बहाली नहीं हुई तो हम कर्मचारी लोग अपनी ताकत को दिखाते हुए सरकार की ईंट से ईंट बजाने का काम करेंगे।
यह भी पढ़ें: महराजगंज: पुरानी पेंशन बहाली को लेकर शिक्षकों ने किया जेल भरो आंदोलन

बता दें कि आज यानि बुधवार से सभी सरकारी कर्मचारियों की 12 फरवरी तक पेंशन बहाली को लेकर महा हड़ताल शुरू हो गई है। इस हड़ताल में पेंशन बहाली को लेकर सभी कर्मचारी अपना कार्यालय और शिक्षक अपना स्कूल छोड़कर रोड पर आंदोलन करने के लिए उमड़ आए हैं। धरने में शिक्षक नेता केशव मणि, सतेंद्र कुमार, मनउवर अली, कमलेश सिंह समेत सैकड़ो सरकारी कर्मचारी मौजूद हैं।
Published : 6 February 2019, 5:25 PM IST
No related posts found.