Site icon Hindi Dynamite News

Gorakhpur Weather Update: गोरखपुर में ठंड से गलन का रिकार्ड टूटा, सर्द मौसम और शीत लहर ने बढ़ाई मुसीबत

उत्तर प्रदेश में गलन और ठिठुरन वाली ठंड का प्रकोप जारी है। मौसम ने घने कोहरे और धुंध की चादर ओढ़ ली है, जिससे लोगों की मुसीबतें लगातार बढ़ती जा रही है। पढ़ें पूरी खबर डाइनामाइट न्यूज़
Post Published By: डीएन ब्यूरो
Published:
Gorakhpur Weather Update: गोरखपुर में ठंड से गलन का रिकार्ड टूटा, सर्द मौसम और शीत लहर ने बढ़ाई मुसीबत

गोरखपुरः इस साल उत्तर प्रदेश के कई जिलों में ठंड में अपने कई सालों के रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं। जनवरी के महीने में ठिठुरन और हाड़ कंपाने वाली ठंड पड़ रही है। शुक्रवार गोखपुर में ठंड ने अपने कई पुराने रिकॉर्ड को तोड़ दिया है।

यह भी पढ़ें: यूपी ने ओढ़ी घने कोहरे की चादर, सर्द मौसम ने बढ़ाई मुसीबत, ठंड से चार लोगों की मौत

उत्तर प्रदेश के कुछ इलाकों समेत पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली और बिहार में विभिन्न स्थानों पर अगले 24 घंटों में बहुत घने कोहरे जबकि उत्तर मध्य प्रदेश, उत्तरी छत्तीसगढ़, ओडिशा, असम, मेघालय, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में कई स्थानों पर घने कोहरे छाये रहने का अनुमान है। शुक्रवार को गोरखपुर नैनीताल और शिमला से भी अधिक ठंडा रहा।

वाराणसी में ठंड का प्रकोप

यह भी पढ़ें: पहाड़ों में बर्फवारी से यूपी में ठंड का प्रकोप जारी, शीतलहरें बढाएंगी और कंपकंपी, जानिये मौसम विभाग का अलर्ट 

मौसम विभाग के मुताबिक अगले 24 घंटों में उत्तर प्रदेश के कई इलाकों में ठंड का कहर बढ़ सकता है। पछुआ हवाएं लगातार 10 किलोमीटर प्रति घंटे चलने से पिछले चौबीस घंटे में अधिकतम तापमान 5.4 डिग्री सेल्सियस गिर गया है। न्यूनतम तापमान में 3.3 डिग्री सेल्सियस गिरावट आई है। शनिवार सुबह भी घना कोहरा छाया हुआ है। पारा गिरकर 5.3 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया है। मौसम विभाग के अनुसार यह स्थिति अभी 4 फरवरी तक जारी रहेगी।

Exit mobile version