गोरखपुर: दाह संस्‍कार में शामिल होने गए दो युवक नदी में डूबे

रिश्तेदार के दाह संस्‍कार में शामिल होने गए दो युवक स्नान करते सरयू नदी में डूब गए।

Post Published By: डीएन ब्यूरो
Updated : 16 October 2017, 2:06 PM IST

गोरखपुर: रिश्तेदार के दाह संस्‍कार में शामिल होने गए दो युवक सरयू नदी के बेबरी घाट स्थित मुक्तिधाम पर डूब गए। दाह संस्कार के बाद नदी में स्‍नान करते वक्त यह हादसा हुआ। युवकों की तलाश जारी है।

गोला थाना क्षेत्र के बेबरी घाट स्थित मुक्तिधाम पर भैंसहीं बुजुर्ग गांव निवासी मधुमंगल की पत्नी जोखना देवी का निधन हो गया था। महिला के अंतिम संस्‍कार के बाद 25 वर्षीय रवीन्‍द और 22 वर्षीय अखिलेश स्नान करने लगे। इस दौरान दोनों गहरे पानी में चले गए। वहां मौजूद ग्रामीण जब तक कुछ समझ पाते तब तक दोनों युवक नदी में बह गए।
दोनों युवकों के नदी में बहने की सूचना तुरंत पुलिस को दी गयी। दोनो की तलाश की जा रही है।

 

Published :  16 October 2017, 2:06 PM IST