
गोरखपुर: मंडल भर में इन दिनों एक ही मामला चर्चा का विषय बना हुआ है और वह गैंलेट इस्पात लिमिटेड के मालिक चंद्र प्रकाश अग्रवाल उर्फ चंदू के गार्ड संदीप सिंह द्वारा 16 साल के लड़के अरविंद चौहान को बेरहमी से गोली मारने का।
संदीप फिलहाल लखनऊ में जिंदगी और मौत से दो-दो हाथ कर रहा है। स्थानीय लोग पुलिस पर आरोप लगा रहे हैं कि रसूखदार धनवान चंदू को पुलिस बचा रही है। आरोप है कि चंदू के नाम वाली एफआईआर ही नहीं दर्ज की गयी और तहरीर बदलकर देने का दबाव गोरखनाथ थाने के सीओ प्रवीण सिंह ने बनाया और बदली हुई तहरीर दर्ज की गयी।
इन सारे मामले पर डाइनामाइट न्यूज़ ने गोरखपुर जोन के अपर पुलिस महानिदेशक दावा शेरपा से बातचीत की।
उन्होंने कहा कि विवेचना चल रही है और जांच में सब कुछ सामने आ जायेगा। जल्द ही गार्ड की गिरफ्तारी होगी इसके लिए टीम लगायी गयी है।
Published : 25 July 2019, 5:32 PM IST
Topics : Chandra Prakash Agarwal gallantt ispat Gorakhpur guard shot गैलेंट इश्पाल लिमिटेड गोरखपुर गोली कांड चंदू चन्द्र प्रकाश अग्रवाल