Site icon Hindi Dynamite News

Adieu Dr Manmohan Singh: पूर्व पीएम मनमोहन सिंह अनंत यात्रा पर, निगम बोध घाट पर पंचतत्व में विलीन

सादगी के प्रतीक मनमोहन सिंह का पार्थिव शरीर निगम बोध घाट में राजकीय सम्मान के साथ पंचतत्व में विलीन हो गये। पढ़िए डाइनामाइट न्यूज़ की पूरी रिपोर्ट
Post Published By: डीएन ब्यूरो
Published:
Adieu Dr Manmohan Singh: पूर्व पीएम मनमोहन सिंह अनंत यात्रा पर, निगम बोध घाट पर पंचतत्व में विलीन

नई दिल्ली: देश के पूर्व प्रधानमंत्री और महान अर्थशास्त्री डॉ. मनमोहन सिंह का पार्थिव शरीर राजकीय सम्मान के साथ पचतत्व में विलीन हो गया। दिल्ली स्थित निगम बोध घाट में पहुंचे तमाम आम-ओ खास ने महानुभाव को अंतिम विदाई दी। उनको सेना ने  सलामी दी और राजकीय सम्माने के साथ उनका अंतिम संस्कार हुआ। 

देश की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने निगम बोध घाट पर पूर्व पीएम मनमोहन सिंह को अंतिम विदाई दी। 

 

इस बीच पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह को निगम बोध घाट पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू , भूटान के राजा जिग्मे खेसर नामग्याल वांगचुक, उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अंतिम विदाई दी।

पूर्व पीएम मनमोहन सिंह के पार्थिव शरीर के दर्शन के लिए कांग्रेस मुख्यालय में लोगों की भारी भीड़ उमड़ी। उन्हें अंतिम श्रद्धाजंलि देने वालों की भीड़ कांग्रेस हेड क्वार्टर में जुटी। 

 

पूर्व पीएम डॉ. मनमोहन सिंह का अंतिम संस्कार आज शनिवार को दिल्ली के निगमबोध घाट पर किया जाएगा। इससे पहले एक घंटे के लिए उनके पार्थिव शरीर को कांग्रेस मुख्यालय में रखा गया। इसके बाद कांग्रेस मुख्यालय से ही उनकी अंतिम यात्रा निकाली गई।

पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह का अंतिम संस्कार आज राजकीय सम्मान से साथ किया गया। गृह मंत्रालय की तरफ से नई दिल्ली के निगमबोध घाट पर 11.45 बजे अंतिम विदाई कराने का फैसला लिया गया है।

कांग्रेस और सभी पार्टियों के नेता मनमोहन सिंह के दर्शन के लिए पहुंच रहे हैं।

बता दें कि डॉ. मनमोहन सिंह की अंतिम यात्रा के मद्देनजर सुरक्षा के साथ-साथ ट्रैफिक मैनेजमेंट के भी व्यापक इंतजाम किए गए। चूंकि अंतिम संस्कार रिंग रोड पर आईएसबीटी कश्मीरी गेट से सटे निगम बोध घाट पर हुआ और कई वीवीआईपी हस्तियां भी अंतिम यात्रा में शामिल थी, इसे देखते हुए कुछ प्रमुख रास्तों से ट्रैफिक को डायवर्ट किया गया। 

Exit mobile version