हिंदी
चेन्नईः इंग्लैंड के खिलाफ 5 फरवरी से शुरू होने वाली टेस्ट सीरीज से पहले भारतीय क्रिकेट टीम के लिए अच्छी खबर है।
इंग्लैंड क्रिकेट टीम के सभी खिलाड़ियों का पीसीआर कोरोना टेस्ट का नतीजा नेगेटिव आया है और पूरी टीम मंगलवार से ट्रेनिंग शुरु करेगी। खिलाड़ियों का तीन बार कोरोना का टेस्ट किया गया और राहत की बात रही कि सभी की रिपोर्ट निगेटिव आई है।
भारत और इंग्लैंड के बीच चार टेस्ट मैचों की सीरीज होनी है जिसका पहला और दूसरा मुकाबला चेन्नई में खेला जाना है। दोनों टीमों के बीच पहला टेस्ट मैच पांच फरवरी से शुरु होगा। इंग्लैंड की टीम श्रीलंका के खिलाफ 2-0 की जीत दर्ज करने के बाद 27 जनवरी को यहां पहुंची थी जहां टीम का तीन बार कोरोना टेस्ट किया गया।
Published : 1 February 2021, 6:42 PM IST
Topics : Chennai cricket England Team India इंगलैंड इंग्लैंड क्रिकेट टीम चेन्नई भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड भारतीय क्रिकेट टीम