
गोण्डा: उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) में गोण्डा (Gonda) जिले के नगर कोतवाली इलाके के बरियार पुरवा में सोमवार को कमरे के कुंडे से दसवीं कक्षा की नाबालिग छात्रा की लटकती लाश मिलने से सनसनी फैल गयी।
डाइनामाइट न्यूज संवाददाता के अनुसार गोंडा के बरियारपुरवा की रहने वाली निधि मिश्रा (16) नगर के एक निजी विद्यालय की हाईस्कूल की छात्रा थीं।
यह भी पढ़ें: लखनऊ के अकबरनगर बस्ती में भारी पुलिस फोर्स, बुलडोजर कार्रवाई को लेकर लोग आक्रोशित
वर्तमान समय में उसकी बोर्ड परीक्षा भी चल रही थी। मृतका की मां अपने निर्माणाधीन मकान को देखने सुबह प्लाट पर गयी थी लेकिन जब वह दोपहर में घर लौटी तो पुत्री निधि को कमरे के कुंडे से लटकता देख भौंचक रह गयी।
यह भी पढ़ें: लखनऊ के अकबरनगर बस्ती में भारी पुलिस फोर्स, बुलडोजर कार्रवाई को लेकर लोग आक्रोशित
निधि का शव मिलने से पूरे बरियारपुरवा में मातम पसर गया। निधि के परिजनों का रो- रो कर बुरा हाल है। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया है। सुसाइड के कारणों का पता नहीं चल सका है। मामले की जांच जारी है।
Published : 26 February 2024, 6:49 PM IST
Topics : DeadBody Gonda hanging Minor student Sensation उत्तर प्रदेश गोण्डा नाबालिग छात्रा फांसी बरियार पुरवा