Lucknow: गोमती नदी का पुल बना सुसाइड का अड्डा, पुल के बाहर जैकेट मिलने से मचा हड़कंप

थाना गोमती नगर क्षेत्र के गोमती नदी का पुल सुसाइड का अड्डा बन चुका है। यहां आए दिन कोई ना कोई सुसाइड करने के लिए छलांग लगाता है। हाल ही में पुल के बाहर जैकेट मिलने से हड़कंप मच गया है। पढ़ें डाइनामाइट न्यूज़ पर पूरी खबर…

Post Published By: डीएन ब्यूरो
Updated : 20 January 2020, 5:11 PM IST
google-preferred

लखनऊः प्रशासन की लापरवाही गोमती नदी पर जाली ना लगने की वजह से आए दिन आत्महत्याओं के आंकड़े बढ़ते जा रहे हैं। आज फिर एक युवक ने गोमती नदी में छलांग लगाई है।

यह भी पढ़ेंः अखिलेश यादव की मौजूदगी में कई नेताओं ने ली सदस्यता, सरकार को लेकर कही ये बड़ी बात

आज पुल के बाहर जैकेट मिलने से हड़कंप मच गया है। राहगीर ने पुलिस को दी सूचना, सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस गोताखोरों की मदद से ढूंढने में जुटी। कई घंटे बीतने के बाद भी युवक के बारे में कुछ पता नहीं चला है।

यह भी पढ़ेंः मुलायम सिंह और अखिलेश यादव के सामने सुनील सिंह हुए सपा में शामिल, ज़ोरदार शक्ति प्रदर्शन

जानकारी के मुताबिक गोताखोरों को आर्थिक मदद न मिलने से गोमती नदी में उतारने से आनाकानी करते हैं। बताया जा रहा है कि प्रशासन की तरफ से किसी भी प्रकार से गोताखोरों को आर्थिक मदद नहीं मिलती है। पुलिस को अपनी जेब से गोताखोरों की आर्थिक मदद करनी पड़ती है।