गोगोई ने उत्तर प्रदेश के मुख्य सचिव और डीजीपी को तलब किया

अयोध्या में रामजन्मभूमि मामले में जल्द ही फैसला आने के मद्देनज़र देश के प्रधान न्यायाधीश रंजन गोगोई ने आज पूर्वाह्ल यहां उत्तर प्रदेश के मुख्य सचिव राजेन्द्र कुमार तिवारी और पुलिस महानिदेशक ओ पी सिंह को बुलाकर राज्य की कानून व्यवस्था की जानकारी ली।

Post Published By: डीएन ब्यूरो
Updated : 8 November 2019, 2:12 PM IST

नई दिल्ली: अयोध्या में रामजन्मभूमि मामले में जल्द ही फैसला आने के मद्देनज़र देश के प्रधान न्यायाधीश रंजन गोगोई ने आज पूर्वाह्ल यहां उत्तर प्रदेश के मुख्य सचिव राजेन्द्र कुमार तिवारी और पुलिस महानिदेशक ओ पी सिंह को बुलाकर राज्य की कानून व्यवस्था की जानकारी ली।

यह भी पढ़ें: अयोध्या फैसले से पहले गृह मंत्रालय ने राज्यों को सतर्क रहने को कहा

उच्चतम न्यायालय परिसर में मुख्य न्यायाधीश के चैंबर में  रंजन गोगोई के साथ इन अधिकारियों की बैठक में फैसला सुनाने वाली पीठ के चारों न्यायाधीश और राज्य सरकार के अन्य वरिष्ठ अधिकारी भी उपस्थित थे। (वार्ता) 

Published :  8 November 2019, 2:12 PM IST