इंसानियत शर्मसार: बंदूक की नोक पर आश्रम में साध्वी के साथ गैंगरेप, साधु की जमकर पिटाई

इंसानियत को शर्मसार कर देने वाले एक मामले में आश्रम की साध्वी के साथ चार बदमाशों द्वारा गैंगरेप किये जाने की घटना सामने आयी है। पढिये, पूरी रिपोर्ट..

Updated : 9 September 2020, 11:53 AM IST
google-preferred

गोड्डा: झारखंड के गोड्डा में मुफस्सिल थाना क्षेत्र में इंसानियत को शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है। यहां रानीडीह के पथवारा गांव में स्थित एक आश्रम कुछ बदमाशों ने बंदूक की नोक वहां मौजूद तपस्वियों को बंधक बनाया और एक साध्वी के साथ सामूहिक दुषकर्म किया। दुष्कर्म का विरोध करने पर साधु की जमकर पिटाई की गयी।

इस मामले के सामने आने से पूरे क्षेत्र के लोगों में भारी गुस्सा है। पीड़ित साध्वी की शिकायत के बाद पुलिस ने कुछ आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। जबकि कुछ की तलाश की जा रही है। इस घटना में संलिप्त कुछ आरोपी आदतन अपराधी बताये जाते है, जिनके खिलाफ कई थानों में मामले दर्ज है। संत समुदाय समेत स्थानीय लोगों में अब भी भारी आक्रोश है।  

जानकारी के मुताबिक सोमवार देर रात चार आरोपी पथवारा गांव स्थित आश्रम में जबरन घुसे थे। इस आश्रम में चार साध्वियां और एक साधु मौजूद थे। आरोपियों ने वहां मौजूद सभी तपस्वियों को बंदूक दिखाकर बंधक बना लिया था। आरोपियों ने इसी दौरान आश्रम में वहां सो रही एक साध्वी के साथ गैंगरेप की घिनौनी वारदात को अंजाम दिया।

हथियारों के साथ आश्रम में घुसे इन आरोपियों से डरकर अन्य साध्वियां किसी तरह वहां से भाग निकली। आरोपियों ने एक साध्वी को दबोच लिया और बंधक बना लिया। विरोध करने पर साधु के साथ जमकर मारपीट की गयी।

मंगलवार को पीड़ित साध्वी की शिकायत के बाद पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। उनके खिलाफ आर्म्स एक्ट समेत कई धाराओं में मामले दर्ज कर लिये गये हैं। चौथे आरोपी की तलाश के लिये पुलिस द्वारा सर्च अभियान चलाया जा रहा है। 
 

Published : 
  • 9 September 2020, 11:53 AM IST

Related News

No related posts found.