जम्मू-कश्मीर: आतंकवादियों के साथ मुठभेड़ में 1 लड़की जख्मी

जम्मू-कश्मीर में आये दिन मुठभेड़ होते रहते हैं। अब कुलगाम जिले में आतंकवादियों और सुरक्षा बलों के बीच मुठभेंड़ में एक लड़की घायल हो गयी। डाइनामाइट न्यूज़ की रिपोर्ट…

Updated : 22 November 2018, 1:46 PM IST
google-preferred

श्रीनगर: जम्मू-कश्मीर के कुलगाम जिले में गुरुवार को आतंकवादियों और सुरक्षा बलों के बीच मुठभेंड़ में एक लड़की घायल हो गयी। 

यह भी पढ़ें: गोलियों की तड़तड़ाहट से थर्राया शोपियां..सुरक्षाबलों ने मार गिराये चार आतंकी, एक जवान भी शहीद

आधिकारिक सूत्रों ने कहा कि आतंकवादियों ने आज तड़के दक्षिणी कश्मीर के कुलगाम के खुदवनी में सुरक्षा बलों के शिविर पर गोलीबारी की। हालांकि सतर्क सुरक्षा बलों ने गोलीबारी पर जवाबी कार्रवाई की जिसने मुठभेड़ का रूप ले लिया। उन्होंने कहा गोलीबारी में वानीगुड निवासी एक लड़की मुस्कान घायल हो गयी है।

यह भी पढ़ें: जम्मू-कश्मीर में सुरक्षाबलों ने दो आतंकियों को पकड़ा.. अब खुलेंगे बड़े राज

घायल लड़की को तुरंत कईमोह अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सुरक्षा बलों ने पूरे इलाके को घेर लिया है और आतंकवादियों को गिरफ्तार करने के लिए उनकी तलाश शुरू कर दी है। हालांकि अभी तक आतंवादियों को नहीं पकड़ा जा सका है, माना जा रहा है कि अंधेरे का फायदा उठा कर आतंकवादी भागने में सफल रहे।(वार्ता)

Published : 
  • 22 November 2018, 1:46 PM IST

Related News

No related posts found.

Advertisement
Advertisement