Crime: लड़की ने पहले युवक का बनाया अश्लील वीडियो, और फिर करने लगी ये काम..

गुरुग्राम में लड़की द्वारा एक युवक का अश्लील वीडियो बनाने का मामला सामने आया है। लड़की ने पहले युवक के साथ शारीरिक संबंध बनाए और इस दौरान उसने वीडियो बना लिया, जिसके बाद वो लगातार उसे ब्लैकमेल करने लगी। पढ़ें डाइनामाइट न्यूज़ पर पूरी खबर..

Updated : 15 September 2019, 10:26 AM IST
google-preferred

गुरुग्राम: सदर थाना क्षेत्र में एक लड़की द्वारा एक युवक का अश्लील वीडियो बनाकर ब्लैकमेल करने का मामला सामने आया है। मामले में आरोपी लड़की को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। 

यह भी पढ़ें :अपनी भाषा को लेकर आत्म चिंतन की जरूरत: शाह

सेक्टर-39 में एक वर्कशॉप चलाने वाले जय किशन ने पुलिस से लड़की की शिकायत की थी। जय ने कहा था कि यूपी की रहने वाली लड़की से दो महीने पहले उसकी मुलाकात हुई थी। दोनों के बीच नजदीकियां बढ़ी और दोनों के बीच शारीरिक संबंध बने जिसका वीडियो लड़की ने बना लिया। लड़की ने उसके अश्लील वीडियो बना लिए और फिर सार्वजनिक करने की धमकी देने लगी। लड़की युवक को ब्लैकमेल करने और धमकाकर 40 लाख रुपये मांगने लगी। 

यह भी पढ़ें: जायसवाल बिहार और पुनिया राजस्थान में भाजपा प्रमुख बने

बताया जा रहा है कि 32 साल की लड़की यूपी की रहने वाली है और काम की तलाश में गुरुग्राम आई थी। जब पुलिस को इस मामले के बारे में सूचना मिली तो लड़की को पहले 1 लाख रुपए देने के लिए बुलाया और वहां उसे गिरफ्तार कर लिया गया। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।

Published : 
  • 15 September 2019, 10:26 AM IST

Advertisement
Advertisement