गैंगरेप में असफल दरिंदों ने किशोरी को जिंदा जला डाला, क्षेत्र में भारी तनाव

यूपी के पीलीभीत में गैंगरेप की कोशिश में असफल दरिंदों ने युवती को जिंदा जला डाला और मौके से भाग निकले। निर्मम दरिंदों की करतूत से लोगों में लागातार गुस्सा बढ़ता जा रहा है।

Updated : 4 July 2017, 4:49 PM IST
google-preferred

पीलीभीत: यूपी में एक और दिल दहलाने वाला मामला सामने आया है। गैंगरेप की कोशिश में असफल दरिंदों ने युवती को केरोसिन तेल डालकर जिंदा जला डाला। पीड़ित युवती के चिल्लाने पर पहुंचे लोगों को देखकर दरिंदें वहां से भाग निकले। लेकिन तब तक युवती बुरी तरह से झुलस चुकी थी। गंभीर युवती को ग्रामीणों ने जिला असपाताल में भर्ती कराया। पुलिस ने चार आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर दरिंदों की खोजबीन शुरु कर दी है।

यह भी पढ़ें: दरिंदों ने स्कूल जा रही नाबालिग को किडनैप कर किया गैंगरेप

जानिये क्या है पूरा मामला..

पीलीभीत के पूरनपुर कोतवाली क्षेत्र के घाटमपुर गांव में सोमवार देर रात चार लोगों ने एक किशोरी के साथ गैंगरेप करने की कोशिश की। लेकिन अपने इस प्रयास में सफल नहीं होने पर उन दरिंदो ने युवती को केरोसीन तेल डालकर जिन्दा जला डाला। बताया जाता है कि युवती ने बहादुरी का परिचय देते हुए वहशीं दरिंदों से जमकर संघर्ष किया।

यह भी पढ़ें: फतेहपुर में दो भाईयों ने किया नाबालिग के साथ सामूहिक दुष्कर्म

जब युवती जोर-जोर से चिखने-चिल्लाने लगी तो सभी बदमाश वहां से भाग निकले। युवती के शोर मचाने पर घटनास्थल पर पहुंचे लोग भी पीड़िता की गंभीर स्थिति देखकर सकते में आ गये। उन्होंने बड़ी मशक्कत से किशोरी को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। लड़की की हालत गंभीर बनी हुई है।

सूचना मिलते ही पुलिस ने चार आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है और बदमाशों की खोजबीन जारी है। इस मामले से स्थानीय लोगों में पुलिस प्रशासन के खिलाफ भी भारी रोष देखने को मिल रहा है। क्षेत्र में भारी तनाव है।

Published : 
  • 4 July 2017, 4:49 PM IST

Related News

No related posts found.

Advertisement
Advertisement