गाजीपुर: माफिया मुख्तार अंसारी का ताजमहल कहे जाने वाले ग़ज़ल होटल पर चला बुलडोजर, सरकार ने तोड़ी मुख्तार की कमर

जिला प्रशासन ने मुख़्तार अंसारी का ताजमहल कहे जाने वाले ग़ज़ल होटल पर बुलडोज़र चला दिया है। इसे बचाने के लिए मुख़्तार ने हर स्तर पर क़ानूनी लड़ाई लड़ी लेकिन उसका हर दांव-पेंच फेल हो गया। डाइनामाइट न्यूज़ एक्सक्लूसिव:

Updated : 1 November 2020, 11:28 AM IST
google-preferred

गाजीपुर: सुबह शहर में उस वक्त हड़कंप मच गया जब जिला प्रशासन के पांच-पांच बुलडोजर भारी पुलिस फोर्स के साथ एक साथ ग़ज़ल होटल को गिराने पहुंच गये।

जिलाधिकारी ने मुख्तार के महुआबाग स्थित गजल होटल की अपील खारिज कर दी थी इसके बाद रात से ही कई थानों की फोर्स लगाकर होटल का सीमांकन शुरू कर दिया गया। पांच-पांच पोकलैंड मशीनें (बुलडोजर) ने पूरे होटल को ध्वस्त कर दिया।

सुबह 6 बजे शुरू हुई इस कार्यवाही के दौरान बाहरी लोगों को पास आने की अनुमति नहीं दी गई।

Published : 
  • 1 November 2020, 11:28 AM IST

Advertisement
Advertisement